छिंदवाड़ाबालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

छिंदवाड़ा में अमित शाह का रोड शो, शहर भगवामय

छिंदवाड़ा यशो:- चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में रोड शो किया । दो किलोमीटर के इस रोड शो में भाजपा के समर्थन में जमकर नारे बाजी हुई और गलियों में नारा गूंजता रहा देखो देखो कौन आया शेर आया, शेर आया । छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता है । 2019 की जबरदस्त मोदी लहर में जहाँ भाजपा को मध्यप्रदेश की 29 में से 28 सीटे हासिल हुई थी उस समय भी छिंदवाड़ा से कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को जीत हासिल हुई थी । भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिये पूरी ताकत झौंक दी है ।

छिंदवाड़ा में अमित शाह का रोड शो, शहर भगवामय - Seoni News
निर्धारित समय से काफी बिलंब से पहुँचे अमित शाह ने फव्वारा चौक से छोटी बाजार तक रोड शो किया। इस रोड शो में जन सैलाब देखने को मिला। मौसम की खराबी के कारण अमित शाह को नागपुर से सड़क मार्ग से छिंदवाड़ा पहुँचना पड़ा पहले वे हेलीकाप्टर से यहाँ आने वाले थे । छिंदवाड़ा में रोड शो रात्रि आठ बजे के बाद प्रारंभ हुआ परंतु न जनता का जोश कम हुआ न संख्या में कमी रही ।

छिंदवाड़ा में अमित शाह का रोड शो, शहर भगवामय - Seoni News

छिंदवाड़ा सीट को जीतने के लिये भाजपा ने पूरी ताकत झौंक दी है और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को पूरी तरह छिंदवाड़ा में बांध कर रख दिया है । कांग्रेस के चुनाव में कमलनाथ का पूरा परिवार लगा हुआ है जबकि कमलनाथ के खास सिपहसालार कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये है ।
बड़ी संख्या में लोग सड़क के दोनों किनारों पर मौजूद रहे जो जय-जय श्रीराम और फिर एक बार मोदी सरकार के नारे लगा रहे थें। लोगों ने घरों पर मोदी का परिवार, मोदी का घर के बैनर पोस्टर लगाए हुए हैं। पूरा शहर भगवामय था, अमित शाह रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और अमित शाह के हाथ में कमल का फूल था जिसे वे लहरा रहे थे ।
यहाँ बता दें कि अमित शाह छिंदवाड़ा में रोड शो करने और जनसभा संबोधित करने पश्चात प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे और रात्रि विश्राम के पश्चात सुबह भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button