धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

श्री राम जन्मोत्सव पर भगवान राम का सूर्य तिलक

सिवनी यशो:-: आज पूरे देश में रामनवमी के अवसर पर राम जन्म उत्सहैव धूमधाम से मनाया जा रहा है भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में भी 500 साल के बाद भगवान राम का जन्म उत्सव पूरे धूमधाम के साथ मनाए जाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और आपसे कुछ क्षणों के पश्चात ही भगवान राम का सूर्य अभिषेक किया जाएगा भगवान राम के सूर्य तिलक के लिए साइंटिस्ट द्वारा बताया गया है कि यह सूर्य तिलक दो से तीन मिनट का होगा और तिलक का आकार 58 सेंटीमीटर का होगा।

वर्षों के संघर्ष और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के दिव्य धाम के पहले चरण का निर्माण पूरा किया गया।

राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरे देश में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है बड़ी संख्या में जहां श्रद्धालू भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं और पूरे देश में उत्साह का माहौल बना है।

आज प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव उनके धाम में भव्य और दिव्य तरीके से मनाया जा रहा है। रामनवमी की भव्य तैयारियांत्र की गई हैं। भक्तों में गजब का उल्लास दिख रहा है। रामनवमी के मौके पर दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्याभिषेक किया जा रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!