WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

श्री बाघदेव बंजारी में आंवला नवमी मेला

सिवनी यशो:- प्रकृति सौन्दर्य युक्त दर्शनीय, धार्मिक पर्यटन, मनोरम वनस्थलीय श्री बाघदेव बंजारी मां श्री बाघेश्वरी मंदिर बरघाट रोड 05 किमी सिवनी में दिनांक 10.11.2024 दिन रविवार को प्रतिवर्षानुसार आंवला नवमी अक्षय वृक्ष पूजन एवं मेला का आयोजन किया गया है ।

श्री बाघदेव बंजारी समिति के अध्यक्ष पतिराम मर्सकोले सरंक्षक छिद्दी लाल श्रीवास, वासुदेव खत्री, सरपंच रामगोपाल, केश डेहरिया, पवन यादव, विक्की यादव, लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास, श्री संतोष, राजेन्द्र ठाकुर, श्री ओम ठाकुर, हरिप्रसाद यादव, अनिल पत्रकार विक्की, श्री श्रीवास, रवि उइके ने समस्त मिष्ठान, फल, मनिहारी, चाट, झूला, सिंघाडे गन्ना, फुग्गे, व्यापारियों यादव बंधुओं नागरिकगणो से अपील की है कि वह आंवला नवमी अक्षयवृक्ष पूजन शांति पूर्वक उत्साह से आयोजित मेला को सफल बनावें ।

आंवला नवमी अक्षय वृक्ष पूजन धार्मिक पर्व पर सभी धर्मावलम्बी बंधुओं, नागरिकों, बहनो-भाईयों श्री वाघदेव बंजारी में श्रीमाताश्री बाघेश्वरी, मां अंजनी किशोर, बालरूप हनुमान जी, नर्मदेश्वर शिवजी, स्वर्ग कुटीर, रिद्धी-सिद्धी श्री गणेश जी के दर्शन एवं आंवला नवमी अक्षय वृक्ष की पूजन अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जन करें एवं दर्शनीय स्थल बाघदेव बंजारी के प्राकृतिक सौंदर्य दृश्य का आनंद लें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!