WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

मंदिर की दानपेटी चोरी करने वाले चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

Chhindwara 31 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पुलिस अधीक्षक छिदंवाडा अजय पाण्डेय एवं अति. पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो के संबंध में विशेष दिशा निर्देश दिये गये हैं, इसी क्रम दिनांक 07.02.2025 को फरियादी रुपेश पिता आशीष कुमार भूषण उम्र 40 साल निवासी ग्राम झुर्रे (रावनवाड़ा) ने रिपोर्ट दर्ज किया कि प्रतिदिन की तरह पत्नी के साथ मंदिर की साफ सफाई व पूजा करने मंदिर में आकर देखने पर हनुमान मंदिर के मेनगेट का ताला टूटा पड़ा था, दानपेटी मंदिर में नही थी व हनुमान मंदिर के पीछे दुर्गा माता मंदिर जाकर देखने पर वहां का भी ताला टूटा हुआ था व कांच की दानपेटी में चिल्हर पैसे नही थे, दिनांक 06.02.2025 की दरम्यान रात को कोई अज्ञात व्यक्तियो ने हनुमान मंदिर की दानपेटी व दुर्गा मंदिर की दानपेटी में रखे पैसो को चोरी कर ले गया, रिपोर्ट पर अप. क्र. 34/25 धारा 305(ए), 341(4) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेन्द्र जाट के नेतृत्व में थाना प्रभारी रावनवाड़ा ईश्वरी पटले द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरो को बारीकी से खंगाला गया, मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपीगण अंशुलबन उर्फ अंशुल पिता शंकर धुर्वे उम्र 18 साल निवासी आनंद नगर छिन्दवाड़ा एवं उसका साथी विधि विरुद्ध बालक को दबिश / घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया, आरोपीगणो से घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ करने पर घटना (चोरी) करना स्वीकार किये, आरोपीगणों से चोरी हुई संपत्ति नगदी रकम 11,800/- (ग्यारह हजार आठ सौ रुपये) बरामद किया गया । आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।

रेत के ढेर में मिली लाश, कंडक्टर की रहस्मयी मौत

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!