धर्मसिवनी

5 नवंबर को सीलादेही पहाड़ी में मनाया जाएगा अन्नपूर्णा महोत्सव

आंवला नवमीं पर आज श्रद्धालु करेंगे पूजन, कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा धार्मिक आयोजन

Seoni 29 October 2025

सिवनी यशो:- प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सीलादेही पहाड़ी में स्थित मां वैष्णो देवी धाम में अन्नपूर्णा महोत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह महोत्सव धनतेरस से प्रारंभ होकर कार्तिक पूर्णिमा तक जारी रहेगा। कार्यक्रम का समापन 5 नवंबर (बुधवार) को हवन, पूजन, भंडारे एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के साथ होगा।

प्राकृतिक सौंदर्य में भक्तों का उमड़ता सैलाब

प्राकृतिक सौंन्दर्य से परिपूर्ण सीलादेही की मनोरम पहाड़ी पर हर वर्ष भक्तों का जमावड़ा देखने को मिलता है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णोदेवी धाम पहुंचकर मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
इस दौरान भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रसाद वितरण और सामूहिक भोजन की व्यवस्था रहती है।

भक्तों से सुबह 10 से शाम 7 बजे तक शामिल होने का आग्रह

आयोजनकर्ताओं ने बताया कि 5 नवंबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भक्तजन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक मां अन्नपूर्णा के दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त करें। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

आंवला नवमीं पर आंवला वृक्ष का पूजन आज

30 अक्टूबर (गुरुवार) को आंवला नवमीं के अवसर पर सीलादेही की पहाड़ी पर लगे पवित्र आंवला वृक्ष का पूजन किया जाएगा। श्रद्धालु परिवार सहित यहां पहुंचकर आंवला की छांव में बैठकर भोजन ग्रहण करेंगे और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेंगे।
हर वर्ष की तरह इस दिन सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का निरंतर आगमन होता रहता है।

माता की प्रतिमा के समक्ष पूजन व भक्ति आयोजन

श्रद्धालु मां वैष्णोदेवी धाम में स्थापित माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा के समक्ष पूजन,

भजन,

आरती एवं

अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

अन्नपूर्णा महोत्सव सीलादेही पर्व न केवल धार्मिक उत्सव है,

बल्कि सामाजिक समरसता और

प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर भी प्रदान करता है।

https://shreemaa.org/travelogue-festival-annapurna/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!