छिंदवाड़ाराजनीति

युवक कांग्रेस के चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान

27 अप्रैल से भरे जाएंगे नामांकन फार्म, राज्य समन्वयक ने दी जानकारी

Chhindwara 22 April 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- युवक कांग्रेस के चुनावों का ऐलान हो चुका है। चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया व तारीखों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी राजीव कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए युवक कांग्रेस के चुनाव राज्य समन्वयक के द्वारा दी गई। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को साझा करते हुए बताया कि युकां के चुनाव निष्पक्षता, लोकतांत्रिक तरीके के साथ ही आधुनिक एप से सम्पन्न होंगे।

आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए राज्य समन्वयक आशीष चौहान ने बताया कि युकां के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष व जिला कमेटी के सदस्य, विधानसभा कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष भी चुने जाएंगे। चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। दिनांक 27 अप्रैल से 6 मई 2025 तक नामांकन किए जाएंगे। स्क्रूटनी 7 से 9 मई तक की जाएगी। 11 मई तक उम्मीदवारों के नाम निर्धारित कर लिए जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु वाले सदस्य किसी भी पद के लिए नामांकन कर सकते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!