छिंदवाड़ा

पेंशनरों ने वित्त सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

Chhindwara 22 April 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र.जिला शाखा छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष मीर जाहिद अली एवं उपाध्यक्ष के.एस.सेंगर ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन भोपाल (म.प्र.) के प्रांतीय अध्यक्ष एड.राजकुमार दुबे के आव्हान पर प्रदेश के सभी जिलो, तहसील, ब्लॉक में केन्द्र सरकार द्वारा पारित वित्त विधेयक में आठवें वेतनमान का लाभ 1 जनवरी 2025 के पहले सेवानिवृत्त पेश्ंानर को नहीं देने का अन्यायपूर्ण प्रावधान किया गया है। जो कि पेंशनरों के मौलिक अधिकारों का हनन हैं (सुप्रीम कोर्ट का निर्णय दिनांक 17/12/1982 शासन विरूद्ध डी.एस.नकारा ) इसका हम सभी पेंशनर, मुख्य अभियंता संघ जिला छिन्दवाड़ा एवं अन्य पेंशनर्स संगठन पुरजोर विरोध करते है इस विधयेक पर पुर्नविचार कर सभी पेंशनरों को शामिल करने का अनुरोध करते है।

एक नेशन,एक पेंशन, इस एक को सभी क्षेत्रों में लागू किये जाने पुन: अनुरोध करते है। इस ज्ञापन को सौंपते समय जिला अभियंता संघ जी.एन.भगत अपने पेंशनर्स साथियों के साथ उपस्थित रहे।

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मीर जाहिद अली, एस.के.सोनी, अब्बास खान, सच्चिदानंदराय, बी.एल.सदाफल, रामराव, मो.इसराइल, आर.एस.बढ़ई, के.बी.खंगारे, आर.के.साकरे, के.एस.सेंगर, आर.बी.कुशराम, खंसराम अहिरवार , एस.एन.खुदरेजिया, बी.आर.डेहरिया, एस.एन.निर्मलकर, एम.आर.शिवारे, बी.एल.नागलकर, मारोतराव कड़वे, रमेश बुनकर, शेख जब्बार खान ,बी.एन.विश्वकर्मा, आर.आर.पवार ,के.आर.पवार, जयरंजन राजपूत,नरेश गिर, प्रीतम सिंह, एस.आर.हुसैन, शेख मजीद खान, श्रीमति इंदिरा सेंगर, सैयद अशरद अली पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!