सिवनी – आई सी ए आई ने मंगलवार को सीए फाइनल और इंटरमीडिएट एग्जाम का परिणाम जारी कर दिया. फाइनल के परीक्षा के परिणाम में सिवनी नगर के अनूप पाराशर पिता अनिल पाराशर ने सफलता हासिल की है और वे चार्टर एकाउंटेंट बन गये है । उनकी इस सफलता पर उनके इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतको ने शुभकामनाएँ देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । अनूप ने प्राथमिक एवं उच्च शिक्षा जिले सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की है और सीए की पढाई के लिये उन्होंने नागपुर में रहकर शिक्षा ग्रहण की है ।



