सिवनी यशो:- मंगलवार 9 जनवरी को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन मध्यप्रदेश विधानसभा मे आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम मे शामिल हुए। मध्यप्रदेश विधानसभा भोपाल मे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर के सानिध्य मे आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम मे प्रदेश के साथी विधायक गणों के साथ विधायक दिनेश राय मुनमुन शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि यह प्रबोधन कार्यक्रम हम सभी जनप्रतिनिधियों को नया दृष्टिकोण प्रदान कर अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन के लिए प्रेरित करेगा।



