छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

केवलारी एवं लखनादौन विधानसभा में मंडल संयोजको की नियुक्ति

सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि मंडला लोकसभा क्षेत्र की केवलारी विधानसभा एवं लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में मंडल संयोजकों की नियुक्ति की है ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा प्रेस को दी गयी जानकारी में बताया गया है कि केवलारी विधानसभा क्षेत्र के मंडल कान्हीवाड़ा का संयोजक श्रीराम ठाकुर एवं रमेश राय को नियुक्त किया गया है इसी प्रकार मंडल पलारी का संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर एवं देवीसिंह बघेल को बनाया गया है केवलारी मंडल में प्रमोद राय एवं रंजीत ठाकुर को संयोजक नियुक्त किया गया है । उगली मंडल का संयोजक भाजपा के जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्चर एवं जागेश्वर बिसेन को छपारा मंडल का संयोजक धर्मेन्द्र ठाकुर एवं सोहन कश्यप को तथा धनौरा ढालसिंह मर्सकोले एवं रामरंजन बघेल को संयोजक नियुक्त किया गया हे ।
इसी प्रकार लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के मंडल केदारपुन मंडल का संयोजक रविन्द्र परते एवं प्रेमलाल यादव को नियुक्त किया गया है, घंसौर मंडल का संयोजक विजय उईक एवं सुभाष यादव को, कहानी मंडल का संयोजक सुदामा गुप्ता एवं ममलेश पटेल को, धूमा मडल का संयोजक श्रीमती शशि ठाकुर एवं भुवन अवधिया को, लखनादौन मंडल का संयोजक आशीष गोल्हानी, सुनील केशरवानी एवं गिरीराज ठाकुर को, तथा आदेगाँव मंडल का संयोजक गुरूदयाल कुशवाहा, अर्जुन उईके एवं मुकेश डहेरिया को नियुक्त किया गया है ।
केवलारी विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया एवं केवलारी विधानसभा के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय तथा लखनादौन विधानसभा प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान एवं विधानसभा संयोजक राजेश पाराशर विधानसभा क्षेत्र में पूरी टीम के साथ सक्रियता से जुटे रहेंगे ।
भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक ने मंडलों में नियुक्त समस्त संयोजको की नियुक्ति करते हुये कहा है कि सभी मंडलों में ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम पूरे समर्पण के साथ लोकसभा में चुनाव में ऐतिहासिक मतो से जीत के संकल्प के साथ जुटी हुई है नियुक्त सभी मंडल संयोजक विधानसभा प्रभारी और विधानसभा संयोजकों से प्राप्त जानकारी और निर्देशों के अनुसार मंडलों में योजना तैयार एक एक कार्यकत्र्ता को चुनावी विजय अभियान में जोडऩे के लिये कार्य करें । श्री दुबे ने कहा है कि मंडला लोकसभा क्षेत्र के लोक प्रिय प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते की जीत सुनिश्चित है इस जीत को बड़ी जीत में बदलने का काम करना है तथा उस दिन तक पूरी क्षमता के साथ जुटे रहना है जब तक एक एक कार्यकत्र्ता मतदान न कर दे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button