छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बेबफा कांग्रेसियों के भाजपा प्रेम से भाजपाई असहज

मोदी और राम लहर से भाजपा अति आत्मविश्वास से सराबोर

सिवनी यशो:- लोकसभा चुनाव 2024 का शंखानाद हो चुका है, नामांकन भरने की प्रक्रिया भी पहले चरण के चुनाव की समाप्त हो चुकी है पहले चरण के लिये 19 अप्रैल को मतदान होगा परंतु जिस प्रकार का चुनावी माहौल दिखाई देना चाहिये वह दिखाई नहीं दे रहा है चुनावी घमासान जैसा परिदृश्य नदारद है । जीत के प्रति आशांवित प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर निश्चिंत है तो विरोधी दल के प्रत्याशी अपनी हार की सुनिश्चिता से घोर निराशा में है । मध्यप्रदेश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच हीं हमेशा घमासान की स्थिति रही है पर अब परिदृश्य अलग है। मध्य प्रदेश में पहले चरण के लिये सीधी, शहडोल, जबलपुर , मंडला बालाघाट, छिंदवाड़ा की सीटों के लिए यह नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है ।

मोदी और राम लहर से भाजपा अति आत्मविश्वास से सराबोर मिशन 29 को लेकर बहुत आश्वस्त है और प्रत्याशी नामांकन भरने के पश्चात गाँव गाँव जाकर जनता से समर्थन मांग रहे है कार्यकत्र्ता और भाजपा के नेता भी जीत के दावे के भाषणबाजी करते हुये दिख रहे है वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी इस बात से खासे निराश नजर आ रहे है कि ठीक चुनाव के दौरान कांग्रेस के बड़े बड़े नेता और निर्वाचित प्रतिनिधि अपने समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हो रहे है । हर दिन हजारों की संख्या में कांग्रेस के नेता भोपाल पहुँचकर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे है ।

कांग्रेस और भाजपा की ओर से हो रही तीखी बयानबाजी

पूरा जीवन कांगे्रेस की राजनीति करने वाले और कांग्रेसी विचारधारा को आत्मसात करने वाले नेता और कांग्रेस से भर सम्मान पाने वाले नेता कांग्रेस से बेवफाई कर ताबड़तोड़ भाजपा का दामन थाम रहे है हालांकि इन नेताओं का भाजपा में क्या स्थान होगा यह तो भविष्य ही बतायेगा परंतु भाजपा की चौतरफा चल रही लहर में कांग्रेस के हजारों छोटे बड़े नेता भाजपा शामिल होकर अपने भविष्य को सुरक्षित करने की कोशिश में जुटे हुये है और कांग्रेस से भाजपा में आ रही बड़ी बड़ी खेफ से भाजपा के स्थापित नेता अपने भविष्य को लेकर असहज हो रहे है । बताते है कि भाजपा के आयातित नेताओं के संबंध में भाजपा के ही लोग अपने नेताओं से सवाल कर रहे है कि कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक दलों से आ रहे नेताओ का क्या होगा ? सागर जिले के खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय नेता अमित शाह से कार्यकत्र्ता द्वारा पूछे गये इस प्रकार के प्रश्र पर अमित शाह का जबाव बताते कि उन्होंने जबाव दिया कि जब वर्षो से भाजपा की राजनीति करने वालों को कुछ नहीं मिला तो इन्हें क्या मिलेगा ।

विधायक कमलेश शाह ने गद्दारी की है 

भले ही भाजपा के बड़े बड़े नेता कार्यकत्र्ताओं से कुछ भी बोले परंतु कांग्रेसियों के भाजपा में आने से भाजपा के स्थापित नेता और कार्यकत्र्ता बहुत दुखी है । कार्यकत्र्ताओं की पीढ़ा को समझते हुये भाजपा के वैचारिक नेता इशारों इशारों में अपनी बात कह रहे है और उनका दुख छलक रहा है । भाजपा के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, जिनका बयान वायरल हो रहा है कि मोदी ज़ी ने तीन डिस्टबिन रखी है जिसमें गीला कचरा, सूखा कचरा और मेडिकल बेस्ट है। अभी मेडिकल वेस्ट बचा हुआ है। श्री पटेल के इस बयान पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा सोशल मीडिया पर लिखते हैं कि आखिर आपने यह स्वीकार कर ही लिया कि कांग्रेस के स्वार्थी दल बदलू कचरा है और भाजपा डस्टबिन।
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का बायन भी सुर्खियों में है जिसमें वह कह रहे हैं कि कांग्रेस एक पके बेर के पेड़ की तरह है कि थोड़ा सा भी हिलाओ तो पके हुए बेर टपक जाते हैं। एक और भाजपा नेता का बयान जमकर वायरल हो रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कमलनाथ के प्रबल समर्थक अमरवाड़ा से विधायक कमलेश प्रताप शाह ने विधायक पद से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस पर छिंदवाड़ा से कांग्रेस  प्रत्याशी नकुलनाथ ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये आमजनों से संवाद के दौरान कहा कि आपके साथ विधायक कमलेश शाह ने गद्दारी की है । कांग्रेस से भाजपा में जाने वाले नेताओं की लाईन लगी हुई है और कांग्रेस तथा भाजपा की ओर से लगातार बयानबाजी हो रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!