सिवनी यशो- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि बालाघाट -सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सिवनी विधानसभा एवं बरघाट विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में मंडल संयोजकों की नियुक्ति की है ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा प्रेस को दी गयी जानकारी में बताया गया है कि सिवनी विधानसभा क्षेत्र के मंडल उत्तर मंडल सिवनी का संयोजक आनंद शर्मा एवं तरूण मुनिया टांक को नियुक्त किया गया है इसी प्रकार मंडल दक्षिण नगर मंडल सिवनी का संयोजक नरेन्द्र ठाकुर एवं राजू यादव को बनाया गया है, करकोटी मंडल में हेमंत टेमरे एवं योगेश उईके को संयोजक नियुक्त किया गया है । लखनवाड़ा मंडल का संयोजक नितेन्द्र बघेल एवं नितेश सनोडिया को मुंगवानी मंडल का संयोजक सुरेश सनोडिया एवं योगेन्द्र जैन को, बंडोल मंडल जयदीप ठाकुर एवं टेकराम बरकड़े चमारी मंडल में मेहताप सिंह एवं रामदयाल ठाकुर एवं बीजादेवरी मंडल में चमरालाल डहेरिया एवं मोहन बंजारा को संयोजक नियुक्त किया गया है ।
इसी प्रकार बरघाट विधानसभा क्षेत्र के मंडल बरघाट मंडल का संयोजक परमानंद देशमुख एवं राजेन्द्र ठाकुर को नियुक्त किया गया है, धारना मंडल का संयोजक गोपाल बिसेन एवं नवल कटरे को, गंगेरूआ मंडल का संयोजक ब्रजलाल सूर्यवंशी एवं नंदकिशोर पटले को, कुरई मडल का संयोजक राजेन्द्र डहरवाल एवं जागेश्वर पांडे को एवं सुकतरा मंडल का संयोजक अनिल सहारे एवं नीलकंठ तिवारी को संयोजक नियुक्त किया गया है ।
सिवनी विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं बरघाट विधानसभा प्रभारी डां. अभिजीत चौहान पूरी टीम के साथ समस्त नियुक्त मंडल संयोजको के मार्गदर्शन के लिये सक्रियता से जुटे रहेंगे ।
नियुक्त समस्त मंडल संयोजको सिवनी विधानसभा के विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं बरघाट विधानसभा के विधायक कमल मर्सकोले ने शुभकामनाएँ देते हुये कहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में जीत का इतना बड़ा रिकार्ड तय करना है कि इतिहास बन जाये इसके लिये समस्त मंडल संयोजक पूरे मंडल की टीम के साथ मतदान के आखरी क्षण तक चुनाव मैदान में डटे रहे ।
भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक ने मंडलों में नियुक्त समस्त संयोजको की नियुक्ति करते हुये कहा है कि सभी मंडलों में ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम पूरे समर्पण के साथ लोकसभा में चुनाव में ऐतिहासिक मतो से जीत के संकल्प के साथ जुटी हुई है नियुक्त सभी मंडल संयोजक विधानसभा प्रभारी से प्राप्त जानकारी और निर्देशों के अनुसार मंडलों में योजना तैयार एक एक कार्यकत्र्ता को चुनावी विजय अभियान में जोडऩे के लिये कार्य करें । श्री दुबे ने कहा है कि बालाघाट लोकसभा क्षेत्र की लोक प्रिय प्रत्याशी श्रीमती भारती की जीत सुनिश्चित है इस जीत को बड़ी जीत में बदलने का काम करना है तथा उस दिन तक पूरी क्षमता के साथ जुटे रहना है जब तक एक एक कार्यकत्र्ता मतदान न कर दे ।



