WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आनंद पंजवानी के नेतृत्व में दो सौ से अधिक कांग्रेसी भाजपा में शामिल

 


सिवनी यशो: – प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव मंडला लोकसभा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने घंसौर पहुँचे थे । इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे सहित जिले के जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिती रही । इसी दौरान कांग्रेस पार्टी से हाल भी भाजपा में शामिल हुये युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी के नेतृत्व में कांग्रेस के दो सौ से अधिक कार्यकत्र्ता ने भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण ।


श्री पंजवानी ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का गौरव बढ़ाने का काम कर रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो ऐतिहासिक कार्य हो रहे है वह आमजनता के लिये गौरव का विषय है पूरी दुनिया आज भारत की ओर बड़ी आशा भरी निगाहों से देख रही है । वहीं कांग्रेस पार्टी में धोखा और परिवारवाद के कारण घुटन महसूस होती है । यही कारण है कि आज कांग्रेस पार्टी से बड़ी संख्या में बड़े बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे है । श्री पंजवानी ने कहा कि आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव मंडला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी और लोकप्रिय नेता फग्गनसिंह कुलस्ते तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष आलोक दुबे की उपस्थिती में मेरे साथी रहे कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकत्र्ता कांग्रेस को त्यागकर भाजपा परिवार के सदस्य बन रहे है, इनमें अनेक सरपंच और अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठित नेता है जिन्होंने वर्षो तक कांग्रेस में काम किया है । श्री पंजवानी ने अपने साथियों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुये उन्हें बेहतर निर्णय के लिये शुभकामनाएँ प्रदान की ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!