छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 : तब और अब

शासकीय विधि महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित हुआ एक दिवसीय व्याख्यान
विद्यार्थियों को सशक्त और समृद्ध भारत के संकल्प से कराया अवगत

Chhindwara 01 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- शासकीय विधि महाविद्यालय छिंदवाड़ा में शनिवार को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना एवं आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जम्मू कश्मीर और भारतीय संविधान पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया था। जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप मे डॉ विश्वास कुमार चौहान, प्राध्यापक (विधि) और प्रशासनिक सदस्य मध्यप्रदेश निजी विश्वाविद्यालय विनियमक आयोग भोपाल को आमंत्रित किया गया था।

डॉ विश्वास कुमार चौहान ने विषय विशेषज्ञ के द्वारा जम्मू कश्मीर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए जम्मू कश्मीर के विलय का इतिहास बताया और सशक्त और समृद्ध भारत का 22 फरवरी 1994 के संकल्प से अवगत कराया। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के संशोधन के पूर्व एवं पश्चात की स्थिति पर व्याख्या की साथ ही गिलगित और बलिस्तान की भौगोलिक, आर्थिक, पर्यावरणीय महत्व को समझाया। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य वक्ता द्वारा स्वलिखित पुस्तक स्वाधीनता एवं स्वतंत्रता महाविद्यालय ग्रंथालय को सप्रेम भेंट की गई।

कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वश्रेष्ठ छात्रा की घोषणा भी की गयी। सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप मे दिव्या सोनी अंतिम वर्ष की छात्रा को चुना गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की संयोजक डॉ दमयंती कटरे द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीके अकोदिया के द्वारा दिया गया। विषय का संक्षिपत परिचय डॉ स्नेहा कुमारी के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत मे डॉ कमलाकार मोटघरे ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संख्या में छात्र छात्राओं ने उपस्थित होकर जिज्ञासा भरे प्रश्नोत्तर किए। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!