WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा सदस्यता अभियान में सहकारिता प्रकोष्ठ की बड़ी भूमिका सुनिश्चित हो – अशोक सिंघई

सिवनी यशो:- जिले में 3 लाख सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा गया है उसमें सहकारीता प्रकोष्ठ के सदस्यों की बडी भूमिका होनी चाहिए। मेरा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारीयों एवं मंडल संयोजकों से आग्रह है कि वे अपने-अपने मंडल के अंतर्गत आने वाली समितियां में एक प्रभारी बनाएं एवं वह प्रभारी अपने क्षेत्र में आने वाली समितियां के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में प्रभारी बनाकर सदस्यता अभियान को हर ग्राम में पहुंचाएं जिससे प्रत्येक समिति के ग्रामों में सदस्यता अभियान के माध्यम से हम लक्ष्य को पूरा कर सकेंगे।
भाजपा सदस्यता अभियान में सहकारिता प्रकोष्ठ की बड़ी भूमिका सुनिश्चित हो - अशोक सिंघई - Seoni News
उक्ताशय की बात सहकारीता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अशोक सिंघई द्वारा आज भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित जिला सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक में कही गई। बैठक में प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं संभागीय सदस्यता अभियान प्रभारी पीके बैनर्जी ने जिले में 57 सहकारी समितियों, 22 भंडारगृहों, एवं 96 महुआ तथा दुग्ध समितियां के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए  सदस्यता अभियान को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा की गई।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि, इस बैठक के पूर्व भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्रों में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। बैठक मे सिवनी विधानसभा के प्रभारी श्री गजानन पंचेश्वर एवं बरघाट विधानसभा के प्रभारी डॉक्टर अभिजीत सिंह चौहान द्वारा सदस्यता गृहण करने की पूरी प्रक्रिया पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। 
भाजपा सदस्यता अभियान में सहकारिता प्रकोष्ठ की बड़ी भूमिका सुनिश्चित हो - अशोक सिंघई - Seoni News
इस कार्यक्रम का संचालन सहकारीता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी द्वारा किया गया जबकि, उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त प्रीतेन्द्र ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, प्रेम तिवारी एवं रमेश तिवारी मंचासीन रहे। इस कार्यक्रम में सहकारीता प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी, मंडल संयोजकों एवं सहसंयोजकों के साथ ही विभिन्न समितियां के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!