मध्यप्रदेशसिवनी

एएसआई अमान सिंह भलावी हुए सेवानिवृत्त

36 वर्षों की निष्ठावान पुलिस सेवा पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित

Seoni 30 December 2025

सिवनी यशो:- जिला पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी में आज थाना कान्हीवाड़ा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) श्री अमान सिंह भलावी के 36 वर्षों की सफल एवं अनुशासित पुलिस सेवा पूर्ण होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण नायडू द्वारा श्री भलावी का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

परिवार की गरिमामय उपस्थिति

सम्मान समारोह में अमान सिंह भलावी के परिवारजन—पत्नी, बेटी एवं दामाद—की गरिमामय उपस्थिति रही। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय सामाजिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा परिवारजनों से आत्मीय चर्चा भी की।

अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा ने बताया कि श्री भलावी 15 मार्च 1989 को जबलपुर जिले से पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे और अपने कार्यकाल में अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

उन्होंने 2013 में प्रधान आरक्षक तथा 13 मार्च 2025 को एएसआई पद पर पदोन्नति प्राप्त कर सिवनी में सेवाएं दीं।
भावुक विदाई

सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री भलावी ने भावुक होते हुए कहा—
“आज मैं अपने पुलिस परिवार से विदाई ले रहा हूं, यह मेरे जीवन का गौरवपूर्ण क्षण है।”

कार्यक्रम संचालन

कार्यक्रम का संचालन सूबेदार जितेंद्र रावतकर ने किया।
अंत में कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक श्री ओमेश्वर ठाकरे ने सभी अतिथियों एवं पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री भलावी के स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!