WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ा

जानलेवा साबित हो रही है सहायक आयुक्त की लापरवाही 

 नहीं थम रहा बच्चों की मौत का सिलसिला, कुंए में गिरने से फिर एक छात्र की मौत 

  छिंदवाड़ा यशो:- जनजाति कार्य विभाग के अधिकारी लगातार लापरवाही का परिचय दे रहे है । छात्रावासों में रहने वाले छात्र छात्राओं की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं कर रहे है । लापरवाही के चलते परासिया छात्रावास के एक छात्र की कुंआ में गिरने से एक छात्र की मौत हो गई । 
आदिम जाति विभाग के सहायक आयुक्त सहित विभाग के अन्य मातहतो की लापरवाही से एक बच्चे की फिर मौत हो जाना गंभीर विषय है । 
शनिवार को परासिया के बाई पास स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास के कुंआ में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई है । जानकारी के अनुसार अधीक्षक संतोष ठाकुर छात्रावास में नहीं रहते है और इसी लापरवाही से फिर हुई एक बच्चे की मौत हो गई है । अधीक्षक की गैर मौजूदगी में बच्चा छात्रावास परिसर में स्थित कुंआ मे नहा रहा था ।  मृतक मोहित चौकसे जुन्नारदेव ब्लॉक के कोकट ग्राम का रहने वाला था परासिया स्थित छात्रावास में रहकर 9 वी कक्षा में पढ़ाई करता था । जानकारी मिलने पर परासिया पुलिस मौके पर पहुँचकर मर्ग कायम कर जाँच कर रही है । 
 यहाँ बता दें कि अभी कुछ महीने पहले भी सोनपुर बालक छात्रावास में एक छात्र की मौत हो चुकी है ।  छिंदवाड़ा में एक छात्रा ने आत्महत्या की उसके बाद भी सहायक आयुक्त और विभाग नहीं जागा। सहायक आयुक्त सत्येंद्र मरकाम के कार्यकाल में इसके अलावा भी हर्राई के छात्रावास में चाकू बाजी की घटना, मानसरोवर कांप्लेक्स क पास गैंग वार , कन्या परिषद परिसर स्थित छात्रावास की एक नाबालिक बालिका का निजी अस्पताल में गुपचुप तरीके से इलाज सहित कई घटना घट चुकी हैं । जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!