मध्यप्रदेशसिवनी

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी में पोषण, एनीमिया एवं योग के महत्व पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उमंग उच्च शिक्षा वेलनेस कार्यक्रम के तहत “स्वस्थ मन – स्वस्थ तन” अभियान से छात्र-छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ

Seoni 18 October  2025
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी में उमंग उच्च शिक्षा वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण, एनीमिया से बचाव एवं योग-शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग, डॉ. श्याम सिंह राहंगडाले तथा डॉ. राकेश चौरासे की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मानसी पलागर द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि—

  • पोषण का महत्व: संतुलित आहार से शरीर को आवश्यक ऊर्जा और रोग-प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।

  • एनीमिया के लक्षण: खून में हीमोग्लोबिन की कमी से थकान, कमजोरी, चक्कर जैसे लक्षण उत्पन्न होते हैं।

  • बचाव के उपाय: आयरन युक्त आहार, विटामिन-C का सेवन, नियमित IFA टैबलेट और कृमिनाशक दवा का उपयोग आवश्यक है।

योग और शारीरिक गतिविधियों का प्रभाव

कार्यक्रम में बताया गया कि सूर्य नमस्कार, ताड़ासन और भुजंगासन जैसे आसनों से रक्त संचार बढ़ता है, शरीर सुदृढ़ बनता है और मन शांत रहता है।
योग के माध्यम से तनाव नियंत्रण और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार संभव है।

किशोरियों के लिए सुझाव

विशेष सत्र में किशोरियों को पौष्टिक भोजन करने, जंक फूड से बचने, नियमित व्यायाम और मानसिक संतुलन बनाए रखने की सलाह दी गई।

सरकारी योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में राष्ट्रीय पोषण अभियान, एनीमिया मुक्त भारत अभियान और RKSK कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
संदेश दिया गया कि —

“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है, इसलिए सभी मिलकर पोषणयुक्त एवं एनीमिया मुक्त भारत बनाएं।”

नोडल अधिकारी की जानकारी

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. के. सी. राउर ने बताया कि
मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग एवं आयुष मंत्रालय के निर्देशन में यह वेलनेस कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
जिला चिकित्सालय सिवनी के सहयोग से पहले भी फ्री मेडिकल चेकअप, एनीमिया, केल्शियम, एचबी, सुगर टेस्ट सहित स्वास्थ्य परीक्षण किए जा चुके हैं।

उपस्थितजन

इस अवसर पर डॉ.

प्रतिभा गुप्ता,

डॉ. सविता मसीह,

प्रो. रचना सक्सेना,

डॉ. ज्योत्स्ना नावकर,

डॉ. ज्योति गजभिये,

प्रो. गणेश मंतारे,

प्रो. के. के. बरमैया सहित कॉलेज के अनेक प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

https://newsinhealth.nih.gov/2014/01/avoiding-anemia

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button