मध्यप्रदेशसिवनी

आजाद अध्यापक संघ ने अपनी मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

Seoni 31 December 24
सिवनी यशो:- 31 दिसंबर को शासन के द्वारा लगाए गए शिक्षकों की समस्या निवारण शिविर में उपस्थित होकर शिक्षक शिक्षिकाओं ने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ,जिला सिवनी के अंतर्गत अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

संघ के जिलाध्यक्ष कपिल बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षको प्रमुख मांग स्थानांतरण एवं स्थानीय निकाय परिवर्तन के कारण शिक्षकों की वरिष्ठ समाप्ति को पुन: बहाल किया जाए,, क्योंकि अब सभी शिक्षक मध्यप्रदेश स्कूल स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी हैं। शिक्षकों की मांग थी कि जिले में बहुत सारे प्राथमिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की क्रमोंनाती के आदेश लंबित है, जिनको शीघ्र जारी किया जाए ।

साथ ही जिले में शिक्षकों की स्वयत्व जैसे सातवें वेतनमान की किसतो की एरियार की राशि की बहुत से संकुलों में दी जानी शेष है। जिसे शीघ्र दिया जाए एवं कुछ शिक्षकों की अभी भी सातवें वेतनमान की कार्रवाई नहीं हो पाई है।उन शिक्षकों को भी सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन प्रदान किया जाए इस मांग के लिए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष कपिल बघेल सहित,सुनील राय, गीता जगत,, श्रद्धा मिश्रा,, मयंक तिवारी, सुनील बघेल,अमित तिवारी,राजकिशोर दुबे,श्रद्धा उपाध्याय,प्रीति गौतम, सहित अनेकों शिक्षक शिक्षकीकाये उपस्थित हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button