खेलछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

बैडमिंटन प्रतिभा खोज प्रारंभ, पहले दिन 40 बच्चों ने दी ट्राइल

  छिंदवाड़ा यशो:- जिला बैडमिंटन संघ छिंदवाड़ा द्वारा जिला स्तरीय जूनियर मिनी सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 06 से 08 सितंबर तक स्थानीय ओलंपिक बैडमिंटन स्टेडियम में किया जा रहा है जिसमें जिले भर के खिलाडिय़ों ने भाग ले रहे हैं उल्लेखनीय है कि बैटमिंटन प्रतिभा खोज चयन स्पर्धा के माध्यम से खिलाडिय़ों के खेल स्तर में सुधार कर उनको आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा खिलाडिय़ों को तराशा जा रहा है आज खेले गए प्रथम चरण के मुकाबले में छिंदवाड़ा के खिलाड़ी अग्रणी रहे आज बालिका व बालक वर्ग के 40 मैच खेले गए इस अवसर पर स्पर्धा में भाग ले रहे ।खिलाडिय़ों के उत्साह वर्धन हेतु पूरन राजलानी ,स्पर्धा अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस ,रविकांत अहिरवार,सचिव जावेद खान,अज़हर खम,अभिषेक वर्मा,हरीश खंडेलवाल, तरुण विश्वकर्मा, अनिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे । आयोजन समिति के सचिव जावेद खान ने बताया कि आज 7 सितंबर को सभी वर्ग के दूसरे चरण के मुकाबले दोपहर 3 बजे से खेले जावेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!