छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

आयुष विभाग द्वारा वृद्धजन शिविर में 2705 मरीजों की जांच की गई

   छिन्दवाड़ा यशो:- भारत सरकार के आयुष मंत्रालय, राष्ट्रीय आयुष मिशन तथा मध्यप्रदेश शासन के आयुष विभाग एवं कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा जिले के 19 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) गुरैया, जटामा, बिंदरई, हिवरखेड़ी, मालनवाड़ा, बिछुआ, सौंसर, जामसावली, रिधौरा, धनौरा, साजकुही, मैनीखापा, चिचखेड़ा, पलटवाड़ा, खैरीतायगांव, मोरडोंगरी, कटकुही, जोबनी व खिरैटी में 5 सितम्बर को प्रात: 9 से शाम 5 बजे तक वृध्दजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1424 महिला, 1281 पुरूष को मिलाकर कुल 2705 वृध्दजनों का स्वास्थ्य परिक्षण, बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन आदि की जांच कर नि:शुल्क औषधि वितरित की गई। साथ ही औषधि पौधों का वितरण किया गया और योग संबंधी जानकारी, आहार विहार, दिनचर्या तनाव प्रबंधन आदि की जानकारी दी गई।जिला आयुष अधिकारी डॉ.दत्तात्रेय भदाड़े द्वारा बताया गया कि शिविर एनसीडी प्रोग्राम के अंतर्गत हायपरटेंशन तथा डायबिटीज के अधिकांश मरीज ग्रामीण क्षेत्रों में भी पाये गये।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button