मध्यप्रदेशसिवनी
प्रधानमंत्री आवास पाकर खुश हुये हितग्राही
नगर पालिका ने 20 हितग्राहियों को दी प्रधानमंत्री आवासों की चाबी
Seoni 15 February 2025
सिवनी यशो:-प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कंडीपार ए एच पी घटक के हितग्राहियों को शनिवार को मानस भवन में आयोजित सादगी पूर्ण कार्यक्रम में 20 हितग्राहियों को चाबी सौंपी गई । लंबे समय से आवास का इंतजार कर रहे हितग्राही आवास पाकर बहुत प्रसन्न हुए तथा उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित प्रदेश की सरकार एवं नगर पालिका प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किए ।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान जी,पार्षद राजेश राजू यादव, राजिक अकील ,चंदन ख़तबिया, जोएब जकी अनवर ,शिबू सेंगर, उप यंत्री संतोष तिवारी वंदना मरकाम बिंदेश्वरी पंद्रे ,नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



