WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक के मुख्य आतिथ्य मे गंगेरुआ – दिघौरी मार्ग का भूमिपूजन

 


सिवनी यशो:- सोमवार दिनांक 17 जुलाई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे मार्ग का भूमिपूजन कार्यक्रम किया गया।
सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गंगेरुआ के शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण मे दोपहर 12:00 बजे से आयोजित मार्ग का भूमिपूजन कार्यक्रम विधायक श्री राय के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। उक्त ग्राम मे आयोजित कार्यक्रम मे सहभागिता निभाने पहुंचे श्री राय का ग्रामीण जनों द्वारा पटाखे फोड़कर व फूलमालाओं से भव्य स्वागत कर आगवानी की गयी। इसके पश्चात लगभग 04 करोड़ 30 लाख की लागत से निर्मित किये जाने वाले गंगेरुआ से कोठिया दिघौरी मार्ग का भूमिपूजन मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से विधायक श्री राय के शुभ हस्ते किया गया। तदुपरांत मंचीय कार्यक्रम में श्री राय सहित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राकेश काकू बैस, रुपचंद मोहनानी, फागूलाल अड़माचे सरपंच बिहिरिया गंगेरूआ, श्रीमती रुखसाना बबलू रमजान कुरेशी उपसरपंच, बृजेश राजपूत विधायक प्रतिनिधि, धानसिंह धन्नू बघेल उपसरपंच बंडोल, पीडी यादव, विजय साहू, नीलू नरेश यादव, कृपाल ठाकुर, देवी सिंह ठाकुर, लोमेश शर्मा, नीरज दीक्षित, अनुज दीक्षित, महेश जंघेला सरपंच बांकी, सोनू साहू जुरतरा, सुखलाल जंघेला, दिनेश जंघेला, रामदास जवाहर सतनामी, जाहिद अंसारी, मोहम्मद फारुख ठेकेदार, पूनम तुरकर एसडीओ, सरिता उपयंत्री, मो. जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी सहित बडी संख्या मे ग्राम वासियों विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम के पूर्व मे प्रात: 11:00 बजे विधायक श्री राय ग्राम बंडोल की शासकीय माध्यमिक शाला पहुंचे। जहां पर आपने बच्चों से चर्चा कर प्रश्न किये तथा उनके साथ अपने अनुभवों को साझा किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!