WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

सी एम की विकास पर्व यात्रा का व्यवस्थित आयोजन हो – कलेक्टर

समय सीमा बैठक सम्पन्न 

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में सोमवार 17 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने बुधवार 19 जुलाई 23 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ग्राम सुकतरा से जिला मुख्यालय तक होने वाली विकास पर्व यात्रा एवं सभा के व्यवस्थित आयोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभाग प्रमुखों को सौंपे गए दायित्वों- निर्देशों के परिपालन में हुए कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने विकास पर्व यात्रा मार्ग की यातायात एवं वाहन पार्किंग को सुव्यवस्थित बनाए रखने सहित अन्य दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निधि सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी सुश्री मेघा शर्मा सहित सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही एवं विकासखण्डस्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने सीएम हेल्पलाईन, समय सीमा में दर्ज प्रकरणों, पीजी पोर्टल में 50 एवं 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिक शिकायतों वाले विभागो शिकायतकर्ता से त्वरित सम्पर्क कर शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर फॉलोअप दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने जन शिकायत, सीएम मॉनिट, माननीय सांसद, माननीय विधायकगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के पत्रों में कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रेषित करने के निर्देश संबंधित अधिकरियों को दिए। उन्होंने प्राकृतिक प्रकोप से होने वाली जन हानि, पशु हानि या अन्य पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए पीडि़त व्यक्ति को त्वरित राहत राशि प्रदाय करवाने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए।
कलेक्टर श्री सिंघल ने उपसंचालक कृषि से जिले में खाद की उपलब्धता एवं वितरण की विस्तृत समीक्षा कर सभी पात्र कृषकों को पात्रतानुसार खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुभागवार खाद्यान्न वितरण की भी विस्तृत समीक्षा की, उन्होंने अत्यधिक वर्षा के चलते चिन्हांकित डूब क्षेत्रों में अग्रिम अनाज सहित अन्य जरूरी संसाधन एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागाधिकारी को दिए। उन्होंने समूह नल जल योजना अंतर्गत कार्य पूर्ण जैसे नल कनेक्शन, टंकी निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों का क्रॉस वेरिफिकेशन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी तरह कलेक्टर श्री सिंघल ने हितग्राही मूलक विभागांतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!