मध्यप्रदेशछिंदवाड़ामंडलासिवनी
रेल संरक्षा पर बड़ा एक्शन: इतवारी–छिंदवाड़ा–सिवनी रेलखंड का हाई-लेवल निरीक्षण
छिंदवाड़ा सिवनी रेल निरीक्षण – इतवारी से सिवनी तक अमृत स्टेशन कार्यों की समीक्षा
Chhindwara 20 April 2026
छिंदवाड़ा यशो :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में रेल संरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर बड़ा निरीक्षण अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने इतवारी से विशेष निरीक्षण यान द्वारा प्रस्थान कर छिंदवाड़ा–सिवनी–नैनपुर–गंगाझरी रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया।
संरक्षा से लेकर यात्री सुविधाओं तक गहन जांच
निरीक्षण के दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग, ओवरहेड विद्युत उपकरण, पुल-पुलिया एवं समपार फाटकों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही फायर सेफ्टी और आपदा प्रबंधन तैयारियों का भी मूल्यांकन किया गया।यह भी पढ़ें – सिवनी रेलवे फाटक बना ‘मौत का जाल’: उखड़ी सड़क, रोज हादसे—क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार?ें –
अमृत स्टेशन योजना के कार्यों की समीक्षा
- स्टेशन भवनों का आधुनिकीकरण
- प्लेटफॉर्म उन्नयन एवं विस्तार
- आधुनिक प्रतीक्षालय और शौचालय
- पेयजल एवं लिफ्ट/एस्केलेटर सुविधा
- दिव्यांगजन अनुकूल व्यवस्थाएं
- पार्किंग एवं सर्कुलेटिंग एरिया विकास
- हरित क्षेत्र और सौंदर्यीकरण





