WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

आयुष्मान भारत योजना से जुड़ा बिसेन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

सिवनी यशो:- नगर के बारापत्थर क्षेत्र, बबरिया रोड स्थित सभी सुविधायुक्त बिसेन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सिवनी अब भारत सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना से जुड़ गया है। शासन द्वारा इस आशय का पत्र हॉस्पिटल प्रबंधन को प्राप्त हो चुका है। इस योजना से जुड़ जाने के पश्चात बिसेन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को उनकी पात्रता अनुसार ऑपरेशन सहित अन्य सभी चिकित्सा सुविधायें निशुल्क प्रदाय की जायेगी। साथ ही ऐसे मरीज जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है किंतु उनका नाम पोर्टल में दर्ज है, उनका भी कार्ड अस्पताल में बनाकर ईलाज करने की सुविधा मिलेगी।
बिसेन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ.लोकेश बिसेन ने बताया है कि हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारी मरीज के सभी प्रकार के कुल्हे एवं घुटने का प्रत्यारोपण, डायलिसिस, जनरल सर्जरी के ऑपरेशन, जले, कटे, फटे, आदि मरीजों की प्लास्टिक सर्जरी, हार्ट, किडनी, लीवर सहित मेडिसिन के पेशेंटों की संबंधित बीमारी का ईलाज, एक्सीडेंट ऑपरेशन, एक्सीडेंट के बाद ब्रेन सहित सभी प्रकार की सर्जरी, सभी प्रकार के महिला प्रसूति रोग के ईलाज की आयुष्मान कार्ड की पात्रता अनुसार मरीज को नि:शुल्क ईलाज की सुविधा एक छत के नीचे उपलब्ध होगी। डॉ. बिसेन ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर योजना अंतर्गत सारी सुविधायें मरीजों को मिलने लगेगी।
डॉ. लोकेश बिसेन ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए मरीज को आयुष्मान कार्ड के साथ समग्र आईडी, आधार कार्ड एवं स्वयं का पासपोर्ट साईज का एक फोटो जमा करना होगा। इस योजना का लाभ उसी मरीज को मिलेगा जिसके नाम से आयुष्मान कार्ड बना होगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई आयुष्मान योजना की पात्रता रखता है और उसका नाम पोर्टल में चढ़ा हुआ है तो उसका कार्ड भी हॉस्पिटल में बनने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारी मरीज का ईलाज उसकी पात्रता अनुसार ही किया जायेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!