WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिये मंदिरों भाजपा कर रही सफाई

नगर के पाँच मंदिरों एवं बैनगंगा घाट तथा मुंडारा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रारंभ किया अभियान


सिवनी यशो :- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी के तहत 14 जनवरी से प्रतिदिन भाजपा का देव स्थान सफाई अभियान जारी है । इस अभियान के तहत बुधवार 17 जनवरी को भाजपा नगर उत्तर मंडल के मंदिरों एवं पवित्र बैनगंगा नदी के तट लखनवाड़ा तथा बैनगंगा उद्गम स्थल मुंडारा में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ मंदिरों की सफाई धुलाई एवं बैनगंगा के तटो ंपर स्वच्छता का व्यापक अभियान प्रारंभ किया ।


भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने जानकारी देते हुये बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे की उपस्थिती में नगर भाजपा उत्तर मंडल के सोमवारी चौक स्थित काल भैरव मंदिर, शिव मंदिर, राम मंदिर, काली मंदिर महामाया मंदिर, ज्वाला देवी मंदिर भैरोगंज में सफाई कार्य कर मंदिरों की धुलाई की गयी । मंदिरों की सफाई कार्य के दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी भाजपा उत्तर मंडल में अध्यक्ष संजय सोनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, संजय खंडाईत, कपिल पांडे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम राजपूत, विनोद सोनी, अनूप मिश्रा, ज्योति राजपूत, सूर्यपाल बघेल, भुनेश कुल्हाड़े, निरंजन मिश्रा, स्थानीय पार्षद रवि शंकर भांगरे, रामकुमारी बरमैया, मनीष राय, जय श्रीवास्तव, मनोज नामदेव अनिल पटवा सहित नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे ।


इसी प्राकर बैनगंगा घाट लखनवाड़ा में सफाई के दौरान भाजपा मंडल लखनवाड़ा के अध्यक्ष अनिल बघेल एवं मंडल के कार्यकत्र्ता, ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अटल बघेल एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे । बैनगंगा उद्गम स्थल मुंडारा में सफाई के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ भाजपा मंडल के कार्यकत्र्ता और जिला पदाधिकारी सहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सहारे, जनपद सदस्य रवि आदि की उपस्थिती रही । भाजपा जिला अध्यक्ष ने सफार्ई के दोरान कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले है । भारतीय जनता पार्टी इस अवसर को पूरे देश में भर में देव स्थानों की सफाई कर देव स्थानों को स्वच्छ और सुंदर बना कर 22 जनवरी को आम जनता के साथ भव्यता के साथ उत्सव मनाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है । मंदिरों की साफ सफाई के साथ ग्रामों में स्वाच्छता के कार्यक्रम ग्रामीण जन चलाकर उत्साह के साथ अपने अपने परिवेश को सजाने में जुटे हुये है और भगवान राम की पुर्नप्राण प्रतिष्ठा को दीपावली मनाने का मन बना चुके है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!