WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सुखी एवं समृद्ध भारत निर्माण के लिये भाजपा कृत संकल्पित है – दिनेश राय

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में किया जनसंपर्क
कहा भाजपा ने किया है जिले का ऐतिहासिक विकास

 

सुखी एवं समृद्ध भारत निर्माण के लिये भाजपा कृत संकल्पित है - दिनेश राय - Seoni News
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जब देश को परम वैभव पर ले जाने का वायदा करती है तब उसका सीधा अर्थ होता है कि भाजपा देश के हर व्यक्ति को आर्थिक, शैक्षिणक रूप से सक्षमता प्रदान करते हुये हर क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अग्रणी बनाने के संकल्प के साथ भाजपा काम कर रही है। देश की आर्थिक समृद्धि और सुखी भारत के निर्माण के लिये भाजपा कृत संकल्पित है। भाजपा की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार अंतिम छोर के व्यक्ति के उत्थान का प्रयास कर रही है भाजपा ने जिस पारदर्शिता के साथ आमजनों को लाभ पहुँचाया है और खुशियाँ प्रदान की है वह उसकी कांग्रेस से उम्मीद नहीं की जा सकती। केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार ने हर गरीब को छत प्रदान करने का सफलतम प्रयास किया है। उक्ताशय की बात सिवनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने क्षेत्रीय जनसंपर्क के दौरान कही।
दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि भाजपा पूरे देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के जो कार्य कर रही है उसी का परिणाम है कि सिवनी विधानसभा में भी मेरे कार्यकाल में बड़े और ऐतिहासिक कार्य हुये है सिवनी विधानसभा में तीन सौ करोड़ रूपये का मेडीकल कालेज बनकर तैयार हो गया है जिसका आचार संहिता समाप्त होते ही लोकार्पण होगा और यहां पर शिक्षा प्रारंभ होगी। जहाँ से डाक्टर बनकर निकलेंगे। दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि कांग्रेस के विधायक, सांसद और कांग्रेस की सरकार ने क्षेत्र के किसानों को सिचाई सुविधा प्रदान करने के लिये कितना परेशान किया। इसका दर्द क्षेत्र के किसान जानते है परंतु कांग्रेसी बेशर्मी से उन्हीं किसानो के पास वोट मांगने जाते है जिन्हें उन्होंने पेंच नहर की मांग के नाम पर वर्षों परेशान किया परंतु भाजपा की सरकार ने बिना किसी देर किये पेंच परियोजना को न केवल स्वीकृति प्रदान की बल्कि मुक्त हस्तों से धन उपलब्ध कराकर पेंच की नहर के माध्यम से खेत-खेत तक पानी पहुँचाया और किसानों के चेहरे पर खुशियों की फसल लहलहा दी।
श्री राय ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सिवनी विधानसभा के लिये जितना दिया है उसके लिये मैं विधानसभा की जनता की ओर से आभारी हूँ।आज सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन प्रात: 10:00 बजे ग्राम परतापुर से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर कोनियापार, लोनिया, ढेकी, तिघरा, धतुरिया, खापा, पुसेरा, सापापार, कुदवारी, घोंटी, टिकारी, नरेला, सिमरिया, नगझर, बलपुरा, लूघरवाडा, कोहका, मानेगांव, राघादेही, चूना भट्टी, छिडिय़ा, बोरदई पहुंचकर जनसंपर्क कर मुलाकात किया। जहां पर जगह-जगह माताओं- बहनों ने तिलक कर मुंह मीठा कराया। वहीं बुजुर्गो ने आशीर्वाद प्रदान किया। तथा युवाओं ने ग्राम प्रवेश पर फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निरंजन मिश्रा जी के महाराज बाग भैरोगंज स्थित नवीन प्रतिष्ठान का फीता काट किया गया। इसके पश्चात श्री राय ने महामाया वार्ड निवासी गोलू बघेल के निवास पहुंचकर माता जी का हाल जाना। तदोपरांत कोनियापार मे प्रहलाद पटेल, रामेश्वर पटेल, कोमल बघेल लोनिया, जीतसिंह पटेल, कृष्ण कुमार कुशवाहा, रामकृष्ण बघेल तथा घोंटी निवासी बलराम पटेल के निवास स्थान पहुंचकर मुलाकात किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, समर्थकगणों व ग्रामीण बंधुओं की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!