मुफ्त की पब्लिसिटी पाने में महारथ है बीजेपी को, बच्चा बच्चा पूंछ रहा है सूची जारी कब होगी
माले गुलदस्ते सूखे नहीं आई भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची
सिवनी 10 जनवरी 2025
सिवनी यशो:- मुफ्त में प्रचार पाने की महारथ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को जितनी बेहतर हासिल है वह कला बड़ी बड़ी व्यापारिक कंपनियों के पास भी नहीं है । आज पूरे पूरे प्रदेश हर व्यक्ति एक ही बात पूंछ रहा है कि सूची आई क्या? अध्यक्ष कौन बना ? कब तक आयेगी ?
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के तहत नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की घोषणा होना है और यह घोषणा 02 जनवरी को हो जाना थी परंतु 05 जनवरी के बाद घोषणा का इंतजार बड़ी बेसब्री से किया जाना लगा । भाजपा के प्रदेश नेतृत्व तक से इस संबंध में कोई अधिकृत बयान नहीं दिया जा रहा है कि भाजपा के जिला अध्यक्षों की सूची आखिर जारी कब होगी । हालाँकि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एक इंटरव्यु में 05 जनवरी को यह बात कह चुके थे कि सूची आज या कल जारी होगी परंतु सूची जारी नहीं हुई । जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने का अनुमान और चर्चा भाजपा के कार्यकत्र्ताओं सहित अन्य राजनैतिक कार्यकत्र्ताओं, मीडिया, सोशल मीडिया में इतनी तेजी से हो रही है कि सूची को जारी होने के प्रति आम आदमी और बच्चों में तक उत्सुकता बढ़ गयी है और सभी एक दूसरे पूंछ रहे है सूची जारी हुई क्या, कब तक होगी ।
भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा को लेकर आम चर्चा भी हास्य परिहास में हो रही है तो सोशल मीडिया में भी अनेक तरह की प्रतिक्रयाएँ आ रही है कोई लिख रहा है माला, गुलदस्ते सूख गये, कोई लिख रहा है मिठाई खराब हो गयी, तो कोई लिख रहा है रैली निकालने की तैयारियाँ फीकी पड़ गयी, इस प्रकार की हजारों प्रतिक्रियाओं ने भाजपा को बड़ा प्रचार दिया है और भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा के प्रति सभी का ध्यान केन्द्रित कर दिया है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा संबंधी समाचार टी व्ही चैनलों में सर्वाधिक टी आर पी बटोर रहे है तो न्यूज वेबसाइडो पर प्रमुखता से देखे जा रहे है । वही भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंटों पर विजिटरों की हजारों गुनी संख्या बढ़ी है । भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा के प्रति आम जनों में इस कदर उत्सुकता बढ़ी है कि हर व्यक्ति बार बार सोशल मीडिया के पेजो में जाकर विजिट कर रहा है । राजनीति में जिनकी कोई रूचि नहीं है वह भी भाजपा के जिला अध्यक्षों की सूची देखने के लिये उत्सुक है ।
इतना सब कुछ होने बावजूद भाजपा नेतृत्व और बड़े नेताओं की ओर से कोई अधिकृत प्रतिक्रिया नहीं है कि भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जारी कब होगी । यहाँ भाजपा जिला अध्यक्षों के नाम लेकर जो अफवाहे चल रही है उससे किसी खेमे में खुशी तो किसी खेमे मायुसी छा जा जाती है और बीजेपी नेतृत्व गोपनियता के मामले में इतना कट्टर दिख रहा है कि किसी सही जानकारी का कोई संकेत तक नहीं दे रहा है ।

