बरघाट में भाजपा शक्ति प्रदर्शन जैसा माहौल, ज्योति राजपूत का भव्य स्वागत
मंदिर दर्शन से रैली तक उमड़ा जनसैलाब, सांसद–विधायक–जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री ज्योति नरेश सिंह राजपूत स्वागत -उमड़ा जनसैलाब
Seoni 12 April 2026
सिवनी /बरघाट यशो:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री ज्योति नरेश सिंह राजपूत के बरघाट विधानसभा में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। पूरा क्षेत्र राजनीतिक उत्सव के माहौल में बदल गया, जहां मातृशक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत बाघदेव बंजारी माता मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई, जहां उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर दर्शन से हुई शुरुआत
मंदिर दर्शन के बाद उनका काफिला भव्य स्वागत रैली के रूप में आगे बढ़ा, जहां मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, माला पहनाकर एवं स्वागत कर उत्साह व्यक्त किया गया।

गुरुकुल स्कूल में भावुक स्वागत
ज्योति नरेश सिंह राजपूत का गुरुकुल पब्लिक स्कूल से गहरा संबंध रहा है, जहां उन्होंने 18 वर्षों तक प्रिंसिपल के रूप में सेवाएं दी हैं।
स्कूल परिसर में स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भावुक होकर उनका स्वागत किया तथा उन्हें फलों से तौला गया।
यह भी पढ़े :- क्यों शिवराज बोले-जब चला जाऊंगा तो बहुत याद आऊंगा ? अनेक मायने निकाले जा रहे है

जनसैलाब में बदली स्वागत रैली
रैली के दौरान धार्मिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, महिला संगठन, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा और मिष्ठान वितरण के साथ स्वागत किया गया।
आदर्श लॉन में हुआ भव्य कार्यक्रम
रैली का समापन आदर्श लॉन में आयोजित औपचारिक सम्मान समारोह के रूप में हुआ, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रमुख उपस्थित नेता:
- सांसद- भारती पारधी
- जिलाध्यक्ष – मीना बिसेन
- विधायक – कमल मर्सकोले
- उर्मिला उईके
- नरेश सिंह राजपूत (जिला संयोजक)
- गोमती ठाकुर (उपाध्यक्ष, भाजपा सिवनी)
- आभा राहंगडाले (अध्यक्ष, जनपद पंचायत बरघाट)
- इमरता साहू (अध्यक्ष, नगर परिषद)
- ममता अनिल पाठक (उपाध्यक्ष, नगर परिषद बरघाट)
- वेंकट राव बिसेन (महिला मोर्चा बरघाट अध्यक्ष)
- किरण टेमरे सहित मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता
नेताओं के संबोधन
विधायक कमल मर्सकोले
विधायक ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है और संगठन के कार्यों में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा।
यह भी पढ़े :- सिवनी की ज्योति नरेश सिंह राजपूत को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री बनीं
जिला अध्यक्ष मीना बिसेन
ज्योति नरेश सिंह राजपूत स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सिवनी जिले के लिए गौरव का क्षण है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिले की कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी देना विश्वास का प्रतीक है।
यह भी पढ़े :–भाजपा जिलाध्यक्ष कावरे की अध्यक्षता में कार्यपरिषद बैठक संपन्न
सांसद भारती पारधी
सांसद ने कहा कि भाजपा संगठन सदैव ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाता है और इससे मातृशक्ति को नई दिशा एवं संबल मिलेगा।
ज्योति राजपूत का संबोधन
ज्योति नरेश सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे लंबे शैक्षणिक एवं सामाजिक अनुभव के आधार पर महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने का कार्य करेंगी।
उन्होंने नारी शक्ति वंदन अभियान के समर्थन में कार्यकर्ताओं से मिस्ड कॉल अभियान भी करवाया और सभी का आभार व्यक्त किया।
सह-भोज के साथ समापन
ज्योति नरेश सिंह राजपूत स्वागत कार्यक्रम का समापन सह-भोज के साथ किया गया। पूरे आयोजन को संगठनात्मक एकता, जनसंपर्क और महिला शक्ति के सशक्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।





