TET परीक्षा विरोध सिवनी छपारा -क्या सरकार शिक्षकों की इस मांग पर विचार करेगी?
Seoni 12 April 2026
सिवनी / छपारा यशो:- सिवनी जिले के छपारा नगर में शिक्षक पात्रता परीक्षा TET परीक्षा विरोध सिवनी छपारा में रविवार को शिक्षकों का आक्रोश सड़कों पर नजर आया। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए परीक्षा को रद्द करने की मांग उठाई।

सड़कों पर उतरे शिक्षक, निकाली पैदल रैली
शिक्षकों ने छपारा नगर की सड़कों पर पैदल रैली निकाली, जिसमें उन्होंने TET परीक्षा को अव्यवहारिक और अन्यायपूर्ण बताते हुए विरोध दर्ज कराया। रैली के दौरान “परीक्षा वापस लो” जैसे नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
यह भी पढ़े :- युवा मोर्चा ने जिले की चारों विधानसभा में निकाली भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा
तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रैली के बाद शिक्षक तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को तत्काल निरस्त किया जाए।
शिक्षकों का कहना है कि यह परीक्षा उनके अनुभव और सेवा को नजरअंदाज करती है, जिससे वे खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :-“TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन: सिवनी में लंबी रैली, राज्यपाल-सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन”
संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विरोध
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित TET परीक्षा विरोध सिवनी छपारा में शिक्षकों ने एकजुट होकर परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और इसे “गलत निर्णय” बताया।
बड़ा सवाल
क्या सरकार शिक्षकों की इस मांग पर विचार करेगी?
क्या TET परीक्षा को लेकर कोई बड़ा निर्णय सामने आएगा?
https://www.rninews.co.in/teachers-take-to-the-streets-in-protest-against-tet-exam/


