मठ मंदिर, माता दिवाला एवं कृष्ण मंदिर से भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सिवनी विधायक ने प्रारंभ किया अभियान
सिवनी यशो:- दिवाली के पहले जिस तरह से लोग घरों में साफ सफाई करते हैं, ठीक उसी तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी ने 14 जनवरी से 21 जनवरी तक जिले के हर मठों और मंदिरों में सफाई अभियान चलाया है भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं सिवनी विधायक दिनेश राय सहित भाजपा के अनेक जिला पदाधिकारियों ने सिवनी नगर के दक्षिण मंडल से अभियान की शुरूवात की । इसी तरह जिले के हर ग्राम ग्राम तक मंदिरों में भाजपा के कार्यकत्र्ता समाज के साथ मिलकर मंदिर की सफाई और साज सज्जा का व्यापक अभियान चलाकर अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य और दिव्य बनाने के लिये पूरे उत्साह से जुटे हुये है । रविवार 14 जनवरी को भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे एवं सिवनी सहित अनेक जिला पदाधिकारियों ने दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे एवं मंडल के कार्यकत्र्ताओं के साथ मिलकर सिवनी नगर में जगद्गुरू शंकराचार्य द्वारा स्थापित मठ मंदिर, नगर देवी के माता दिवाला मंदिर एवं भगवान श्रीकृष्ण के कृष्ण मंदिर में स्वच्छता का अभियान प्रारंभ किया और मंदिरों की साफ सफाई की । भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कार्यकत्र्ताओं में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर व्यापक उत्साह है दरअसल 5 सौ साल के लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, और इस दिन बीजेपी पूरे देश में दिवाली मनाने की तैयारी कर रही है।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि 14 जनवरी से 21 जनवरी तक चलने वाले मंदिरों के इस सफाई अभियान के तहत सिवनी जिले के प्रत्येक मंदिर में सफाई अभियान से पहले भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दुबे एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मठ मंदिर, माता दिवाला मंदिर एवं कृष्ण मंदिर के बाहरी परिसर में झाड़ू लगाई और कचरा उठाकर सफाई की। वहीं मंदिर के अंदर के परिसर की धुलाई की। इसी तरह का सफाई अभियान जिले के अन्य क्षेत्रों में भी प्रारंभ हो चुका है भाजपा के सभी कार्यकत्र्ता और रामभक्त इस अभियान में बढ़चढ़कर भाग ले रहे है । सिवनी उत्तर मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी ने बताया कि उत्तर मंडल के मंदिरों में सफाई अभियान सोमवार से प्रारंभ होगा ।

भाजपा के कार्यकत्र्ता जन जन के साथ मिलकर मंदिरों की सफाई के साथ हर परिवारों से आग्रह कर रहे है कि 22 जनवरी को पूरे देश को अयोध्या जैसा ही सजाना है हर घर में दीपोत्सव मनाया जायेगा दीपमालिकाओं से मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दिवाली मनायी जायेगी ।
रविवार को मठ मंदिर से प्रारंभ सफाई अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्चर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, अभिषेक दुबे, राजू यादव, संतोष नगपुरे, आशीष सोनी, बाबा पांडे,दिनेश चौकसे , गोलू पार्षद , अनिल कश्यप , ऋषभ चौरसिया , अजय गहलोद, आदि सभी राम भक्तो के साथ मंदिर के साफ सफाई एवं प्रांगण को साफ कर आशीष लिया और अन्य जन मानस को राम लला के अयोध्या में विराजमान होने का न्यौता दिया ।।






