सिवनी यशो:-सिवनी 16 अक्टूबर – शक्ति उपासन के पर्व नवरात्र पर भारतीय जनता पार्टी 17, 18 और 19 अक्टूबर को तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। जिसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि नवरात्रि शक्ति का पर्व है, भारतीय जनता पार्टी के संगठन की रचना के अंतर्गत शक्ति केंद्र का अपना एक अलग महत्व है। कार्यकर्ता शक्ति के पर्व पर विजय का संकल्प लेंगे साथ ही घर-घर जाकर जनता से संकल्प लेने का आग्रह भी करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा नारी सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण की चिंता की है जबकि कांग्रेस ने कभी भी नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण को गंभीरता से नहीं लिया।
भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शक्ति केन्द्र सम्मेलन की अवधि एक-डेढ़ घंट े स े ज्यादा न हो। जिन शक्ति क ेन्द्रों का सम्मेलन हो जाये, उसक े उपरांत शक्ति क ेन्द्र के अंतर्गत आन े वाले बूथों की बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक करना है।
17 अक्टूबर को ठीक सभी मंडलों म ें सम्मेलन की शुरूआत प्रदेश मे ं एक साथ की जानी है। सम्मेलनों मे ं बूथ विजय प्रतिज्ञा लेते हुए की फोटो सोशल मीडिया और मीडिया में जारी हों।
शक्ति केन्द्र सम्मेलन में शक्ति क ेन्द्र में निवास करने वाले सभी जनप्रतिनिधि/हारेे-जीते विचारधारा वाले सरपंच/ पार्षद/वर्तमान एवं पूर्व जनपद/जिला पंचायत सदस्य/वर्तमान एव ं पूर्व तथा इससे ऊपर के जनप्रतिनिधि, शक्ति क ेन्द्र की टोली, शक्ति केन्द्र मेंं निवास करन े वाले सभी इससे ऊपर की श्रेणी के कार्यकर्ता/पदाधिकारी/ मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पूर्व एव ं वर्त मान पदाधिकारी, बूथ समिति के प्रमुख कार्यकर्ता इस सम्मेलन में आपेक्षित रहेंगे ।
शक्तिकेन्द्र सम्मेलन के 07 कारणी कार्य निर्धारित किये गये है इसके साथ ही बूथ स्तर तक के कार्यकत्र्ताओं को पार्टी के आई कार्ड वितरित किये जायेंगे एवं सम्मेलन मेंं अपने अपने बूथ जीतने की प्रतिज्ञा दोहराई जायेगी ।





