मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 23-24 मई को दा ग्रेंड रजवाड़ा में

संगठन मजबूती, वैचारिक प्रशिक्षण और अनुशासन पर रहेगा विशेष फोकस

Seoni 09 May 2026
सिवनी यशो:-  भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत सिवनी जिले का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 23 एवं 24 मई को लूघरवाड़ा क्षेत्र स्थित दा ग्रेंड रजवाड़ा में आयोजित किया

जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में प्रशिक्षण टोली एवं जिला पदाधिकारियों की पृथक-पृथक महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें व्यवस्थाओं, दायित्वों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

सिवनी में भाजपा जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक
भाजपा जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सिवनी- भाजपा नेताओं ने प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

प्रशिक्षण वर्ग को अनुशासित और व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर

प्रशिक्षण वर्ग संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग को पूर्ण अनुशासन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण टोली की बैठक प्रशिक्षण प्रभारी सत्यनारायण अग्रवाल द्वारा ली गई, जबकि जिला पदाधिकारियों की बैठक जिला संगठन प्रभारी एवं विधायक अशोक रोहाणी ने संबोधित की।

यह भी पढ़े :- सिवनी में कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार: 5 ब्लॉकों में पूरी कार्यकारिणी घोषित

बैठक में प्रशिक्षण के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नेतृत्व की मंशा के अनुरूप प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।

सिवनी में भाजपा जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक
भाजपा जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सिवनी- भाजपा नेताओं ने प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

भाजपा समय-समय पर कार्यकर्ताओं को विचारधारा से जोड़ती रही है – अशोक रोहाणी

भाजपा जिला पदाधिकारियों की नियमित मासिक बैठक एवं जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी एवं विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास और कार्यपद्धति से जोड़ती रही है।

यह भी पढ़े :- नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारियों का परिचय एवं सम्मान समारोह आज

उन्होंने कहा कि पहले चरण में जिले के 27 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जबकि अब दूसरे चरण में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है।

सिवनी में भाजपा जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक
भाजपा जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सिवनी- भाजपा नेताओं ने प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि अनुशासन, संगठनात्मक समर्पण और वैचारिक जागरूकता इस वर्ग की प्रमुख विशेषताएं होंगी। श्री रोहाणी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा में प्रशिक्षण ही कार्यकर्ताओं को विकसित, सक्षम और संगठन के प्रति समर्पित बनाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं।

यह भी पढ़े :MP Board 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म बिना APAAR ID भी भर सकेंगे छात्र

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर वक्ता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे, जिससे संगठनात्मक कार्यों में और अधिक मजबूती आएगी। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि प्रशिक्षण वर्ग पूरी तरह व्यवस्थित, अनुशासित और नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप संपन्न हो ताकि जिले से सकारात्मक संदेश जाए।

जिला बैठक में वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति

आयोजित जिला बैठक में दिनेश राय मुनमुन, पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सुदर्शन बाझल, प्रेम तिवारी, कीरत सिंह बघेल सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना

जिला स्तरीय प्रशिक्षण टोली की बैठक जिला प्रशिक्षण प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बालाघाट सत्यनारायण अग्रवाल द्वारा दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत खाका तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच दायित्वों का वर्गीकरण किया गया।

यह भी पढ़े :–  प्रशिक्षण कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण और विचारों की मजबूती के लिए आवश्यक : मीना बिसेन

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें ताकि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

लगभग 165 पदाधिकारी लेंगे प्रशिक्षण में भाग – मीना बिसेन

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित श्रेणी के प्रत्येक पदाधिकारी को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। लगभग 165 पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेंगे।

यह भी पढ़े :– स्थापना दिवस पर श्रीमती मीना बिसेन ने भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था के सूक्ष्म पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण वर्ग नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप पूरी तरह व्यवस्थित एवं अनुशासित रूप से संपन्न होगा।

प्रत्येक व्यवस्था की जिम्मेदारी तय, सूक्ष्म तैयारियों पर फोकस

भाजपा जिला महामंत्री एवं संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी गजानंद पंचेश्वर ने प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस व्यवस्था की जिम्मेदारी किस व्यक्ति को सौंपी गई है और उसे किस प्रकार निभाया जाना है, इसकी स्पष्ट रूपरेखा तैयार की गई है।

बैठक के पश्चात प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण जिला प्रभारी सत्यनारायण अग्रवाल द्वारा किया गया, जहां भोजन, आवास, पंजीयन, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक का संचालन भाजपा जिला मंत्री पीयूष दुबे द्वारा किया गया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश बघेल, उपाध्यक्ष आनंद शर्मा एवं संतोष नगपुरे सहित जिले के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण टोली के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://library.bjp.org/jspui/bitstream/123456789/2778/1/2%28A%29.%20Praroopon%20Ki%20Pustika%20Zila%20Prashikshan%20Varg%20Hindi.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button