MP Board 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म बिना APAAR ID भी भर सकेंगे छात्र
सत्र 2025-26 में वैकल्पिक, 2026-27 से अनिवार्य होगी अपार आईडी, - MP Board 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी, यहां देखें पूरी डेटशीट
“नोट: मंडल द्वारा जारी आपार आईडी संबंधी आदेश की प्रति, 10वीं एवं 12वीं की टाइम टेबल तथा दिशा-निर्देश संबंधी समस्त दस्तावेज़ पीडीएफ रूप में संलग्न हैं।”
Bhopal 25 August 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अहम फैसला लिया है।
अब छात्र-छात्राएं आगामी सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बिना APAAR ID के भी परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
क्यों लिया गया यह फैसला?
हर साल लगभग 17 लाख से अधिक विद्यार्थी एमपी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होते हैं।
यदि अपार आईडी अनिवार्य कर दी जाती, तो दस्तावेजों के अभाव में लाखों विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो सकते थे।
लेकिन विद्यार्थियों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुये बोर्ड ने इस वर्ष अपार आईडी को अनिवार्य न करके वैकल्पिक कर दिया है।
2026-27 से होगी अनिवार्य
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से परीक्षा फॉर्म भरने में APAAR ID अनिवार्य होगी। यानी आने वाले बैच को यह आईडी बनवाना जरूरी होगा।
बोर्ड नोटिस में क्या लिखा है?
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है — 2025-26 में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के परीक्षा आवेदन-पत्रों में APAAR ID वैकल्पिक रहेगी, परंतु 2026-27 से यह व्यवस्था अनिवार्य होगी। शेष सभी निर्देश पहले की तरह ही लागू रहेंगे।
APAAR ID क्या है?
APAAR (Automated Permanent Academic Account Registry) एक स्थाई शैक्षणिक पहचान संख्या है, जिसे UDISE पोर्टल से जोड़ा गया है।
इसका उद्देश्य है कि छात्र का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड — जैसे कि एडमिशन, परीक्षा परिणाम, स्कॉलरशिप और प्रमाणपत्र — एक ही डिजिटल आईडी से जुड़ सके।
यह भी पढ़े :- बोर्ड परीक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का टाइम टेबल जारी
छात्रों और अभिभावकों के लिए सलाह
-
वर्तमान सत्र (2025-26) में बिना APAAR ID भी परीक्षा फॉर्म भरे जा सकते हैं, लेकिन भविष्य की परेशानी से बचने के लिए छात्रों को जल्द से जल्द APAAR ID बनवा लेना चाहिए।
-
स्कूलों को भी निर्देशित किया गया है कि वे सभी छात्रों की आईडी बनाने में सहयोग करें
इलाइट्स (Bullets)
-
12वीं परीक्षा: 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक (17 दिन)
-
10वीं परीक्षा: 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक (9 दिन)
-
डीपीएसई परीक्षा: 10 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक (8 दिन)
-
प्रैक्टिकल परीक्षा: 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक
-
परीक्षा समय: सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक
-
एंट्री का समय: सुबह 8:00 बजे तक, 15 मिनट पहले प्रवेश बंद
MP Board 10th Time Table 2026
| दिनांक | विषय |
| ——– | ———————————————————————— |
| 11 फरवरी | हिंदी |
| 13 फरवरी | उर्दू |
| 14 फरवरी | एनएसक्यूएफ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस |
| 17 फरवरी | अंग्रेजी |
| 19 फरवरी | संस्कृत |
| 20 फरवरी | मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन-वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर |
| 24 फरवरी | गणित |
| 27 फरवरी | विज्ञान |
| 2 मार्च | सामाजिक विज्ञान |
MP Board 12th Time Table 2026
| दिनांक | विषय |
| ——– | ———————————————- |
| 7 फरवरी | हिंदी |
| 9 फरवरी | उर्दू, मराठी |
| 10 फरवरी | अंग्रेजी |
| 13 फरवरी | भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी आदि |
| 14 फरवरी | बायोटेक्नोलॉजी, संगीत |
| 16 फरवरी | संस्कृत |
| 17 फरवरी | ड्राइंग एंड डिजाइन |
| 18 फरवरी | रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन आदि |
| 19 फरवरी | मनोविज्ञान |
| 20 फरवरी | एनएसक्यूएफ, शारीरिक शिक्षा |
| 21 फरवरी | कृषि, होम साइंस, अकाउंटेंसी |
| 23 फरवरी | जीवविज्ञान |
| 25 फरवरी | गणित |
| 26 फरवरी | राजनीति शास्त्र |
| 27 फरवरी | इनफॉर्मेटिव प्रैक्टिस |
| 2 मार्च | समाजशास्त्र |
| 3 मार्च | भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन, स्टिल लाइफ आदि |
आवेदन फॉर्म और शुल्क
सामान्य शुल्क: 1200 रुपये (15 सितंबर तक)
16 सितंबर से 25 अक्टूबर तक -विलंब शुल्क 100 रुपये
26 अक्टूबर से 10 नवंबर तक – विलंब शुल्क 2000 रुपये
11 नवंबर से 25 नवंबर तक -विलंब शुल्क 5000 रुपये
26 नवंबर से 10 दिसंबर तक – विलंब शुल्क 10,000 रुपये
विशेष निर्देश
time table 10th and 12 class and dpse 2025 Press_Vigyapti-Exam_2025-26 APAAR ID
सभी छात्रों को सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुँचना होगा।
परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
उत्तरपुस्तिका 10 मिनट पहले और प्रश्नपत्र 5 मिनट पहले बांटे जाएंगे।
अवकाश के दिनों में भी परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार होगी।



