WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जनता से आर्शीवाद लेने भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा जिले आयेंगी 09 एवं 10 को

सिवनी यशो:- चुनाव के दौरान जनता के बीच वही जा सकता है जिसे जनता के लिए कार्य किया है। हमें देश और प्रदेश में सरकार बनाने का आशीर्वाद जनता ने जिस अपेक्षा और उम्मीद के साथ दिया था हमने उसे पूरा करने का कार्य किया है। आज जब पूरे प्रदेश में हमारे वरिष्ठ नेता गण जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच जा रहे हैं तो निश्चित ही हमें अपने कार्यों के चलते जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस आशय की बात चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री वेद सिंह ठाकुर द्वारा कही गई।
श्री ठाकुर ने कहा कि हमारे जिले में आगामी 9 एवं 10 सितंबर को यह जन आशीर्वाद यात्रा आ रही है जो जिले की चारों विधानसभाओं से गुजरेगी यात्रा का मार्ग तय हो गया है। इस जन आशीर्वाद यात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए हमने कार्यकर्ताओं को विभिन्न स्तर पर जिम्मेदारियां सौंप दी है। अब अवसर है कि हम अपने दायित्वों के अनुरूप इस यात्रा को सफल ही नहीं अपितु ऐतिहासिक बनाने में भी जुटें। हम आगामी दिनों में चुनावों का सामना करने जा रहे हैं। राह कितनी भी कठिन हो हमारे परिश्रमी कार्यकर्ताओं ने उसे सहज बनाने का कार्य किया है। हमारी संकल्प शक्ति मजबूत रही है। यात्रा के मार्ग में पडने वाले सभी ग्रामीण क्षेत्र के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ तथा युवा एवं पुराने कार्यकर्ता आपकी समन्वय के साथ कार्य करें। हमारा संगठनात्मक ढांचा नीचे तक मजबूत है। हमारा चुनाव चिन्ह सिर्फ कमल का फूल है इस बात का ध्यान रखें।
श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की हमारी सरकार द्वारा पूरे देश एवं प्रदेश में विकास कार्य कराए गए हैं वहीं गरीब कल्याण के लिए सैकड़ो प्रकार की योजनाओं के माध्यम से जन-जन को योजना का लाभ दिलवाया गया है, आम जनता के बीच वही जा सकता है जिन्होंने जनता के लिए कुछ किया हो हम आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर फिर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बीमारू और पिछड़ा राज्य को विकसित करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है, आज प्रदेश की दशा और दिशा बदली है।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से श्री ठाकुर ने कहा कि भारत उदय का समय चल रहा है। आज पूरा देश ही नहीं विश्व की नजर हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। हमारे कदम चंद्रयान तक पहुंच चुके हैं , सूर्य का अध्ययन करने के लिए भी हमारे वैज्ञानिक तत्पर हैं। और अब हम चुनावी मिशन की ओर हम जा रहे हैं ,मोदी जी की कार्य प्रणाली से अब वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश विश्व बनेगा, आप सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिन्हें यात्रा के लिए जो जिम्मेदारी दी गई है इसका निर्वहन करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा तथा इस दौरान होने वाली जन सभाओं को सफल बनाने में पूरी सक्रियता के साथ जुट जाए, हम सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत हमारी यह यात्रा एवं सभा सफल होगी, हम सब चुनाव के इस युद्ध में शामिल होने जा रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!