राजनीतिसिवनी

बजट पर भाजपा की पत्रकार वार्ता आज

Seoni 19 February 2025
सिवनी यशो:- जिला भाजपा द्वारा गुरुवार 20 फरवरी को केंद्रीय बजट को लेकर पत्रकार वार्ता एवं प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। पत्रकार वार्ता दोपहर 12:30बजे आयोजित की गई है। जबकि प्रबुद्धजन संगोष्ठी दोपहर तीन बजे से आरंभ होगी। इन दोनों ही कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं बरघाट विधायक कमल मर्सकोले सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण शामिल रहेंगे।

जिला भाजपा द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि, केंद्र सरकार द्वारा बजट मे जनकल्याण के साथ ही देश को विकसित बनाने तथा समृद्धि की नवीन दिशा देने के लिए उठाए गये कदमों, योजनाओं व प्रावधानों पर पत्रकार बंधुओ से चर्चा की जाएगी इसके साथ ही दोपहर 3:00 बजे प्रबुद्धजनों से भी इसी विषय पर विस्तृत विचार विमर्श किया जायेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button