छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा की जनकल्याण की योजनाएँ एवं विकास जीत का मजबूत आधार – अड़सड़

भाजपा के प्रवासी विधायक के हर मंडल में हुये मार्गदर्शी कार्यक्रम, कार्यकत्र्ताओं को दिये जीत के मंत्र

भाजपा की जनकल्याण की योजनाएँ एवं विकास जीत का मजबूत आधार - अड़सड़ - Seoni News
भाजपा की जनकल्याण की योजनाएँ एवं विकास जीत का मजबूत आधार – अड़सड़

सिवनी यशो:- प्रदेश व्यापी विधायक प्रवास कार्यक्रम तहत जिले की चारो विधानसभाओं में महाराष्ट्र प्रदेश के विधायकों का प्रवास हुआ है और विधानसभा क्षेत्रों में केन्द्रीय विधायक प्रवास योजना के निर्धारित कार्यक्रम मंडल क्षेत्रों में विधायक प्रवास के दौरान आयोजित हुये । भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के निर्देशानुसार जिले की चारों विधानसभाओं में विधायक प्रवास योजना के कार्यक्रम मंडल अनुसार निर्धारित हुये है । इन कार्यक्रमों में आपेक्षित श्रेणी के कार्यकत्र्ता ं एवं आमजनों से संपर्क के कार्यक्रम संपन्न किये जा गये । सिवनी विधानसभा क्षेत्र में 20 अगस्त से महाराष्ट्र प्रदेश के विधायक प्रताप दादा अड़सड़ लगातार मंडल क्षेत्रों में पहुँच कर मंडल कार्यसमिति, मोर्चा प्रकोष्ठों की कार्यसमिति,शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तर के कार्यकत्र्ताओं एवं समूह बैठक के माध्यम से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की योजना पर कार्यकत्र्ताओं से विस्तार पूर्वक चर्चा की और संगठन को भाजपा की जीत के संकल्प के साथ काम करने का महामंत्र दिया ।

आठ दिवसीय प्रवास के दौरान मंडलों के प्रवास में निर्धारित योजना अनुसार हुये कार्यक्रम

भाजपा की जनकल्याण की योजनाएँ एवं विकास जीत का मजबूत आधार - अड़सड़ - Seoni News
भाजपा की जनकल्याण की योजनाएँ एवं विकास जीत का मजबूत आधार – अड़सड़

जिला भाजपा मीडिया सह प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रताप दादा के प्रवास कार्यक्रम प्रात: से प्रारंभ होकर देर रात विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में किये गये । एक दिन में एक मंडल केन्द्रीय योजना के अनुसार कार्यक्रम संपन्न किये गये । प्रवासी विधायक प्रताप सिंह अडसड़ विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा संयोजक श्रीनिवास मूर्ति, विधानसभा प्रभारी गजानंद पंचेश्वर, भाजपा उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लालमणी लालू राय सहित अन्य प्रवास योजना के जिम्मेदार कार्यकत्र्ताओं के साथ मंडलों में प्रवास के दौरान मंडल कार्यसमिति, मोर्चा प्रकोष्ठों की कार्यसमिति एवं बूथ स्तर के कार्यकत्र्ताओं की बैठक में अपने संबोधन के दौरान कार्यकत्र्ताओं को विधानसभा में बड़ी जीत के लक्ष्य के साथ जुटने का महामंत्र प्रदान किया किया गया, और उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ताओं ने अपने पूरी क्षमता के साथ लगातार विधानसभा क्षेत्र में जीत सुनिश्चित करने के लिये काम किया है और बूथ स्तर तक बूथ समितियाँ और विभिन्न स्तर के कार्यकत्र्ताओं की टीम तैयार की है इस टीम के माध्यम से प्रत्येक बूथ को जीतने का संकल्प लिया है । इस संकल्प को पूरा करने का समय आ चुका है आपकी पांच साल की मेहनत का परिणाम दिखाने के लिये अब पूरी ताकत से जुटने की आवश्यकता है ।

सिवनी नगर मंडल कार्यसमिति सहित अनेक कार्यक्रम हुये संपन्न

भाजपा की जनकल्याण की योजनाएँ एवं विकास जीत का मजबूत आधार - अड़सड़ - Seoni News
भाजपा की जनकल्याण की योजनाएँ एवं विकास जीत का मजबूत आधार – अड़सड़

शनिवार को सिवनी विधानसभा प्रवास योजना के तहत पहुँचे विधायक प्रताप दादा अडसड़ ने सिवनी नगर के दक्षिण मंडल की कार्यसमिति एवं मोर्चा प्रकोष्ठ समिति सहित शक्ति केन्द्र के पदाधिकारियों तथा बूथ केन्द्र की समिति सदस्यों की पृथक पृथक बैठके ली इस दौरान सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन बाझल, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, प्रदीप राय, जिला मंत्री संजीव मिश्रा, डाँ अभिजीत चौहान, नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे की उपस्थिती भी उल्लेखनीय रही । इसके पश्चात सिवनी नगर के व्यापारियों के साथ सर्किट हाऊस में बैठक संपन्न हुयी नगर के डाँक्टर, वकील, एवं अन्य प्रोफेशनल नागरिकों के साथ बैठक की गयी । इसी प्रकार सोशल मीडिया वालएंटियरों के साथ भाजपा कार्यालय में बैठक की इसी प्रकार नगर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों जनों के साथ बैठक की गयी ।

भाजपा ने जो विकास और गौरव के काम किये कांग्रेस उनके बारे में सोच भी नहीं सकती

भाजपा की जनकल्याण की योजनाएँ एवं विकास जीत का मजबूत आधार - अड़सड़ - Seoni News
भाजपा की जनकल्याण की योजनाएँ एवं विकास जीत का मजबूत आधार – अड़सड़

महाराष्ट्र प्रदेश से सिवनी विधानसभा में आठ दिवसीय प्रवास पर पहुँचे धमाण गांव रेल्वे के विधायक प्रताप दादा अड़सड़ ने विधानसभा क्षेत्र के सभाी आठ मंडलों में प्रवास के दौरान सभी स्तर के कार्यकत्ता्रओं और प्रबुद्धजनों से चर्चा करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण और विकास के माध्यम से देश की दिशा बदलने का काम कर रही है आज दुनिया में भारत एक महाशक्ति के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने में सफल हुआ है इस सरकार ने जो काम अल्प समय में किये है वह कांग्रेस की कल्पना से बाहर है उन्होंने चंद्रयान 3 की सफलता के बारे भी चर्चा करते हुये कहा कि यह भाजपा के कार्यकाल में ही संभव हो पाया कांग्रेस देश के गौरव के लिये कभी सोच नहीं रखती ।

केन्द्र और प्रदेश की सरकारों के गिनाये कार्य

श्री अड़सड़ ने केन्द्र और प्रदेश सराकार के विकास और गरीब कल्याण के कार्यो का उल्लेख करते हुये कहा कि भाजपा नर सेवा नारायण सेवा के मूल मंत्र के आधार पर राजनैतिक क्षेत्र में काम करने वाला दल है और इसके कामों के स्पष्ट रूप से परिणाम भी दिख रहे है परंतु विरोधियों द्वारा सत्ता को हथियाने के लिये मतदाताओं के बीच भ्रम और झूठ का सहारा लिया जा रहा है इस भ्रम को तोडऩे के लिये हमारे कार्यकत्र्ताओं की निरंतर सक्रियता बहुत आवश्यक है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button