मध्यप्रदेशसिवनी

वीर बाल दिवस – बाबा फतेह सिंह, बाबा जोरावर सिंह को याद किया

सुनाई गई वीर बलिदानी बच्चों की गाथाएं, मार्मिक प्रसंग सुन भावुक हुए भैया बहन – ली स्वधर्म रक्षा की शपथ 

Seoni 26 December 2024
सिवनी यशो:- सिवनी नगर के प्रतिष्ठित सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी (Saraswati Shishu Higher Secondary School Bhairoganj Seoni) में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी और उनके परिवार की बलिदान की महान स्मृति में 26 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार को वीर बाल दिवस का आयोजन विद्यालय के वंदना सभागार में प्राचार्य श्री ओम प्रकाश यादव के मुख्य अतिथि में किया गया ।

वीर बाल दिवस आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती, मां भारती, परम श्रद्धये  एवं गुरु गोविंद सिंह तथा बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ । तत्पश्चात कक्षा नवम की बहन डेजी शरणागत ने वीर बलिदानी बालकों कीबलिदान गाथा का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया ।

तत्पश्चाप व्याख्याता कृष्ण मुरारी दुबे ने बीरबालकों की धर्म निष्ठा, देश निष्ठा, संस्कृति निष्ठा, पर प्रकाश डालते हुए उन वीर बालकों जैसा बनने की प्रेरणा दी । अंत में बोलते हुए प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने बताया कि किस प्रकार हिंदू धर्म की रक्षा में गुरु गोविंद सिंह और उनके द्वारा स्थापित खालसा पंथ ने अपना बलिदान दिया है ।

इसकी विस्तृत विवेचन करते हुए उन्होंने प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को वास्तविक बाल दिवस मनाने की अपेक्षा सभी से की । वास्तव में यह वह दिवस है जो हमें अपने धर्म, देश ,संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा देता है । इन बीर बालकों का बलिदान हमें स्वधर्म के लिए मर मिटने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती कीर्ति ठाकुर ने किया । इस अवसर पर भैया बहन एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!