WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरमध्यप्रदेश

दशको से नाले पर बने प्रतिष्ठानों पर चले बुलडोजर

दलसागर तालाब और भैंरोगंज रोड़ पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही

सिवनी 13 may 2023
सिवनी यशो:-सिवनी नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार को सिवनी नगर पालिका परिषद एवं राजस्व विभाग के द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रारंभ किया इस अतिक्रमण हटाओं दस्ते के द्वारा दशको से बनी राज लाँज जो के के लाज के नाम से जानी जाती है पर बुलडोजर चलाकर धस्वत करने की कार्यवाही से इस क्षेत्र के सभी व्यापारियों में दहशत फैल गयी और उस क्षेत्र में दशको से व्यापार करने वाले व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को खाली करने में जुट गये । जेठ की चिलचिलाती धूप में सोमवारी चौक भैरोगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित व्यापारी अपनी दुकाने खाली करने में पूरी क्षमता के साथ जुटे हुये थे ।
जानकारी के अनुसार बस स्टैंड क्षेत्र के दलसागर तालाब के किनारे से भैरोगंज के लिये जाने वाले मार्ग पर दशको अनेक व्यापारियों का कब्जा है हालांकि आज भले ही यह कब्जा अवैध हो गया है परंतु यहाँ से के अधिकांश व्यापारियों ने अस्थाई पट्टा लिया था जिसकी राशि भी नगर पालिका परिषद को दी जाती थी । यह सारे प्रतिष्ठान एक नाले के ऊपर बने हुये हैं ।

व्यापारी प्रतिष्ठानों से सामान निकालते रहे यहाँ चलते रहा बुलडोर

 

दशको से नाले पर बने प्रतिष्ठानों पर चले बुलडोजर - Seoni News
जानकारी के अनुसार प्रशासन के द्वारा इन सभी कब्जाधारियों को कुछ दिन पूर्व नोटिस दिये गये थे परंतु दशको आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारियों का यहाँ कब्जा था और उन्हें ऐसा लग रहा था कि प्रशासन से अनुनय विनय कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को स्थागित करा लिया जायेगा और इस प्रकार के प्रयास चल भी रहे थे परंतु अचानक शनिवार को सिवनी नगर पालिका और राजस्व विभाग के भारी लाव लश्कर के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल यहाँ पहुँचा और साथ में आयी हुई आधा दर्जन के करीब अतिक्रमण हटाने वाली मशीनों ने अपना काम प्रारंभ करते हुये के कें लाँज और लाँज के सामने सड़क की दूसरी ओर स्थित प्रतिष्ठान पर बुलडोजर से तोड़ फोड़ शुरू कर दी । अतिक्रमण दस्ते की इस कार्यवाही से पूरी लाईन के कब्जाधारी दहशत में आ गये और उन्होंने अधिकारियों से बात करने की कोशिश की परंतु कोई रियायत नहीं दी गयी और सभी से तुरंत सामान निकालने की बात कहीं अन्यथा की स्थिती में सामान की परवाह किये बिना बुलडोजर चलाने की बात कही ।
अतिक्रमण की इस कार्यवाही से सभी कब्जाधारी दहशत में दिखाई दिये और उनके द्वारा प्रतिष्ठानों से सामान निकालने की कोशिशे की जा रही थी और इधर बुलडोजन धड़ाधड़ चल रहे थे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!