WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

ग्राम पंचायत जैतपुर कलाँ में भ्रष्ट गतिविधियाँ

सरपंच की मनमानी से सचिव परेशान उच्चाधिकारियों दिया आवेदन

सिवनी 13 MAY 2023
सिवनी यशो:- ग्राम पंचायत जैतपुर कलाँ के सचिव अपनी ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती पायल यादव से बुरी तरह परेशान है । सचिव का आरोप है कि सरपंच उनसे विधि विरूद्ध कार्य कराना चाहती है और उनके ऊपर अनैतिक दबाव बनाने के लिये शिकायते करती है तथा उच्चाधिकारियों से फोन कराती है । ग्ररम पंचायत के सचिव मोहनलाल डहेरिया ने इस बात की शिकायत जिला कलेक्टर एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी को भी कर दी है सचिव ने अपने आवेदन में लिखा है कि सरपंच श्रीमति पायल यादव हमेशा झाूठी शिकायत करती रहती है, नियम विरूद्ध कार्य कराना चाहती है, ग्राम पंचायत अभिलेख पासबुक निर्माण कार्य फाईल, नलजल योजना के रजिस्टर अपने पास रखे हुए हैं, नलजल योजना की कर बसूली करके पैसे ५ माह से अपने पास मे रखे हुए यह राशि नियमानुसार बैंक खाते मे जमा होना थी परंतु आज तक नहीं की गयी है और उनसे राशि जमा करने की बात कही जाती है तो वे उल्टा उसे झिडक देती है और कहती है कि वह राशि ग्राम पंचायत के अन्य कार्यो में खर्च हो गयी है जबकि इस प्रकार से राशि खर्च करना नियम के विपरीत है । पिछले कई दिनों से ग्राम की नल जल योजना बंद पड़ी है बिजली का बिल भी नहीं पटाया गया है सरपंच का कहना है कि यह बिल सचिव अपने पास से पटाये । पिछले मार्च माह में बैठक हुई थी जिसमें पंचायत ने निर्णय लिया था कि सरपंच द्वारा जो राशि वसूली गयी है पहले वह बैंक खाते में जमा हो उसके पश्चात ग्राम में नल जल योजना की राशि वसूली जाये । पंचायत के निर्णय के बावजूद सरपंच द्वारा राशि जमा नहीं की गयी है ऐसी स्थिती में ग्रामीण पेयजल के लिये परेशान हो रहे है वहीं पंचायत के निर्णय के कारण कोई भी व्यक्ति नलजल की राशि नहीं दे रहा है । सरपंच इस बात को लेकर भी मेरे विरूद्ध झूठी शिकायते कर रही है और अपने परिजनों के माध्यम से सी एम हेल्प लाईन में भी ििशकायत करा रही हे ग्राम के लोगो से मेरा झगड़ा करवाती है । ्र
सचिव मोहन लाल डहेरिया ने जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को दिये अपने आवेदन उल्लेख किया है कि सरपंच के द्वारा मेन रोड से शमशान घाट तक सीसी रोड का निर्माण ग्राम पंचातय के पंचो को बिना विश्वास लिये किया गया है और इसकी मुझे भी जानकारी नहीं है। बिना मूल्यांकन के बिना बिल बाउचर दिये बिना प्रस्ताव लिये भुगतान हेतु दबाव बनाया जा रहा है, उच्चाधिकारी से फोन लगवाकर पेमेन्ट के लिये कहा जा रहा है । उक्त सड़क का निर्माण १५वें वित्त की राशि से १३.२२ लाख रूपये की स्वीकृति है । जानकारी के अनुसार सरपंच ने उक्त सी सी रोड का निर्माण एक नेतानुमा ठेकेदार के माध्यम से करा लिया है और इसमें बड़ा आर्थिक कदाचरण किया गया है नेतानुमा ठेकेदार अपने रूतबे की धौंस देकर राशि निकलवाने के लिये जनपद के अधिकारियों से सचिव पर दबाव बना रहे है जबकि ग्राम पंचायत के अधिकांश पंच सरपंच के मनमाने रवैये उनके विरोध में ऐसी स्थिती में सचिव भी कोई गलत कदम उठाने की रिस्क नहीं ले रहा है । सचिव ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को दिये अपने आवेदन अन्य तरह के भ्रष्टाचार का उल्लेख भी किया हे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!