सिवनीमध्यप्रदेश

छात्रावासों पर प्रशासन की पैनी नजर, 86 कन्या छात्रावासों की निगरानी महिला अधिकारियों के हाथ

भोजन से सुरक्षा तक होगी जांच: सिवनी के छात्रावासों में उतरेंगे अधिकारी, 20 सितंबर तक देना होगा रिपोर्ट

छात्रावास निरीक्षण – सिवनी के छात्रावासों में होगी सघन मॉनिटरिंग, 86 कन्या छात्रावासों की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों को

Seoni, 03 September 2026
सिवनी यशो:- जिले में संचालित विभिन्न विभागों के छात्रावासों एवं आश्रमों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने व्यापक निरीक्षण अभियान की जिम्मेदारी विभिन्न अधिकारियों को सौंपी है। खास बात यह है कि बालिका छात्रावासों एवं आश्रमों की निगरानी के लिए महिला अधिकारियों को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासन द्वारा तय निरीक्षण व्यवस्था के तहत अधिकारियों को केवल भवन और भौतिक सुविधाओं का निरीक्षण ही नहीं करना है, बल्कि विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और उनकी वास्तविक समस्याओं की भी जानकारी प्रत्यक्ष रूप से लेना है। निरीक्षण के दौरान छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, आवासीय सुविधा, अध्ययन का वातावरण, सुरक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी जाएगी। अधिकारियों को छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं जानने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बालिका छात्रावासों पर विशेष फोकस

प्रशासन ने बालिका छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी है। निरीक्षण के दौरान यदि किसी छात्रावास या आश्रम में कोई कमी सामने आती है तो संबंधित विभाग को उसके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को छात्रावासों की नियमित निगरानी करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

सिवनी विकासखंड में इन अधिकारियों को जिम्मेदारी

सिवनी विकासखंड में डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार सेन को राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह शासकीय आदिवासी बालक आश्रम (अंग्रेजी), पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास परतापुर, एनएससीबी आवासीय बालक छात्रावास तथा सीडब्ल्यूएसएन हॉस्टल गंगा नगर का निरीक्षण सौंपा गया है।

डिप्टी कलेक्टर अभिषेक जैन को उत्कृष्ट बालक छात्रावास सिवनी, सीनियर बालक छात्रावास सिवनी, संयुक्त बालक छात्रावास तथा महाविद्यालयीन बालक छात्रावास सिवनी की जिम्मेदारी दी गई है। तहसीलदार नितिन चौधरी को महाविद्यालयीन अनुसूचित जाति बालक छात्रावास एवं सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सिवनी का निरीक्षण करना है।

जिला कोषालय अधिकारी अविनाश नागले को सीनियर अनुसूचित बालक छात्रावास क्रमांक एक तथा जूनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास क्रमांक दो, जबकि महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र आर.एस. उइके को सीनियर बालक छात्रावास बंडोल, बालक आश्रम केकड़वानी एवं सीनियर बालक छात्रावास कान्हीवाड़ा का निरीक्षण सौंपा गया है।

बरघाट और केवलारी में भी जिम्मेदारियां तय

बरघाट विकासखंड में जिला आबकारी अधिकारी विनोद कुमार खटीक को सीनियर बालक छात्रावास बरघाट, अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बरघाट एवं जूनियर बालक छात्रावास बेहरई का निरीक्षण करना है। उपसंचालक कृषि एस.के. धुर्वे को सीनियर बालक छात्रावास अरी की जिम्मेदारी दी गई है।

केवलारी विकासखंड में तहसीलदार शशांक मेश्राम को सीनियर बालक छात्रावास एवं अनुसूचित जाति बालक छात्रावास केवलारी, सीईओ जनपद पंचायत केवलारी प्रांजल पाठक को मोहबर्रा एवं सरेखा के सीनियर बालक छात्रावास तथा परियोजना अधिकारी केवलारी पियुष बोपचे को ढुटेरा एवं पांडियाछपारा छात्रावासों का निरीक्षण सौंपा गया है।

कुरई में भी कई अधिकारियों को दायित्व

कुरई विकासखंड में एसडीएम प्रशांत उइके को उत्कृष्ट बालक छात्रावास कुरई, बालक आश्रम अंग्रेजी माध्यम कुरई, सीनियर अजा बालक छात्रावास एवं क्रीड़ा परिसर कुरई का निरीक्षण करना है।

नायब तहसीलदार शनिपाल परतेती को रमली, मोहगांव, बिछुआ एवं धिनौली तथा नायब तहसीलदार हिमांशु कौशल को पिडरईबुट्टे, पीपरवानी, जटामा एवं खवासा के छात्रावासों की जिम्मेदारी दी गई है। सामाजिक न्याय विभाग के संदीप परते को घाटकोहका, बादलपुर, सुकतरा तथा उपसंचालक पशुपालन संतोष कुमार डहेरिया को धोबीसर्रा एवं दरासीकला के छात्रावास/आश्रमों का निरीक्षण सौंपा गया है।

लखनादौन से घंसौर तक अधिकारियों की ड्यूटी

लखनादौन विकासखंड में एसडीएम अर्जुन सिंह ठाकुर को शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास, महाविद्यालयीन बालक छात्रावास एवं सीनियर अजा बालक छात्रावास लखनादौन का निरीक्षण करना है। सीईओ जनपद निलेश बर्मन को धूमा एवं बैगापिपरिया, नायब तहसीलदार अखिलेश कुशराम को आदेगांव एवं औरापानी तथा सहायक यंत्री पीएचई ए.आर. गजभिये को खमरियागौसाई, दरगड़ा एवं देवरी के आश्रम/छात्रावास सौंपे गए हैं।

छपारा विकासखंड में जिला शिक्षा अधिकारी अविनाश दीक्षित को उत्कृष्ट बालक छात्रावास छपारा, सीनियर अजा छात्रावास छपारा, चमारीखुर्द की जिम्मेदारी दी गई है। धनौरा विकासखंड में सीईओ जनपद ओमकार सिंह ठाकुर को साजपानी, सुनवारा एवं अंग्रेजी माध्यम आश्रम धनौरा तथा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य लालजीराम मीणा को कुड़ारी क्षेत्र के छात्रावासों का दायित्व दिया गया है। जिला समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र कृष्णकांत डेहरिया को शासकीय बालक आश्रम गोरखपुर एवं बेगरवानी का निरीक्षण करना है।

घंसौर विकासखंड में एसडीएम बिसन सिंह गोंड को उत्कृष्ट बालक छात्रावास घंसौर, अतरिया एवं बालपुर, सीईओ आकाश जैन को केदारपुर एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बालक छात्रावास घंसौर तथा तहसीलदार अरुण भूषण दुबे को भिलाई एवं कटिया के छात्रावास-आश्रमों का निरीक्षण सौंपा गया है। नायब तहसीलदार दिलीप हनवत को बरेला, कहानी एवं शिकारा के सीनियर बालक छात्रावासों की जिम्मेदारी दी गई है।

86 कन्या छात्रावासों एवं आश्रमों की निगरानी महिला अधिकारियों के जिम्मे

प्रशासन ने जिले के कुल 86 कन्या छात्रावासों एवं आश्रमों के निरीक्षण के लिए महिला अधिकारियों की नियुक्ति की है। इसका उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा, रहन-सहन, शिक्षा, भोजन एवं अन्य सुविधाओं की स्थिति का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करना है।

सिवनी विकासखंड में एसडीएम पूर्वी तिवारी को वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास, महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास, महाविद्यालयीन अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास एवं सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सिवनी का निरीक्षण सौंपा गया है।

संयुक्त कलेक्टर प्रियंका वर्मा को नवीन महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास सिवनी, संयुक्त आदिवासी कन्या छात्रावास सिवनी एवं पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास सुआडोंगरी की जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी कलेक्टर रेखा देशमुख को कन्या आश्रम अंग्रेजी माध्यम, नवीन कन्या आश्रम एवं कन्या आश्रम अंग्रेजी सिवनी का निरीक्षण करना है।

नायब तहसीलदार राधिका पाठक को उत्कृष्ट कन्या छात्रावास सिवनी तथा जूनियर एवं सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावासों की जिम्मेदारी दी गई है। संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मनु धुर्वे को माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर सिवनी, माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर कुरई तथा चंदनवाड़ा एवं ओरियारैयत के कन्या आश्रमों का निरीक्षण करना है।

बरघाट और केवलारी में भी महिला अधिकारी करेंगी निरीक्षण

बरघाट में तहसीलदार पूजा राणा को वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय सीनियर कन्या छात्रावास बरघाट एवं सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास बरघाट की जिम्मेदारी दी गई है।

केवलारी में सहायक संचालक उद्यानिकी आशा उपवंशी को होलूटोला, दुरेंदा एवं गंगाटोला के कन्या आश्रमों का निरीक्षण करना है। तहसीलदार दीक्षा पटेल को सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास एवं सीनियर कन्या छात्रावास केवलारी की जिम्मेदारी दी गई है।

कुरई में सीईओ जनपद पंचायत अंजू भारती को उत्कृष्ट कन्या छात्रावास कुरई, माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर कुरई एवं बिछुआ कन्या आश्रम का निरीक्षण सौंपा गया है। नायब तहसीलदार सोनम पाण्डे को टुरिया, खवासा एवं खाखरा के कन्या छात्रावास/आश्रमों की जिम्मेदारी दी गई है।

लखनादौन क्षेत्र में भी व्यापक निरीक्षण

लखनादौन विकासखंड में सहायक परियोजना अधिकारी अनामिका रामटेके को उत्कृष्ट छात्रावास लखनादौन, माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास, नवीन कन्या आश्रम अंग्रेजी माध्यम एवं गणेशगंज कन्या आश्रम का निरीक्षण सौंपा गया है।

नायब तहसीलदार पूजा राय को धूमा, सिल्पनी, बैगापिपरिया एवं चौकी के कन्या आश्रमों का दायित्व दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय लखनादौन की प्राचार्य निति सत्संगी को आदेगांव, मढ़ी एवं खखरिया के कन्या आश्रमों का निरीक्षण करना है। महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक राजश्री मेश्राम को घूरवाड़ा, खमरियागोसाई एवं धनककड़ी के कन्या छात्रावास/आश्रमों की जिम्मेदारी दी गई है।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना धूमा हंसा घरडे को कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास लखनादौन, एनएससीबी आवासीय बालिका छात्रावास लखनादौन के भाग-1 व भाग-2 तथा एनएससीबी आवासीय बालिका छात्रावास धूमा का निरीक्षण करना है।

छपारा, धनौरा और घंसौर में भी जिम्मेदारियां

छपारा में नगर पालिका अधिकारी गीता बाल्मिकी को उत्कृष्ट कन्या छात्रावास छपारा, माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर छपारा तथा अंग्रेजी माध्यम एवं देवगांव कन्या आश्रमों की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक यंत्री पीएचई ज्ञानेश्वरी उइके को सालीवाड़ा, भीमगढ़, छिंदवाह एवं गोरखपुर के कन्या आश्रम/छात्रावासों का निरीक्षण करना है।

धनौरा में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना छपारा पुष्पा हेडाऊ को सीनियर कन्या छात्रावास धनौरा, सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास धनौरा एवं गनेरी कन्या आश्रम का दायित्व दिया गया है। उपयंत्री पीडब्ल्यूडी लखनादौन मोनिका इनवाती को कुड़ारी, भुरकुंडी एवं मढ़देवरी के कन्या आश्रम/छात्रावासों का निरीक्षण करना है।

घंसौर में उपयंत्री पीडब्ल्यूडी मनीषा तेकाम को अतरिया एवं केदारपुर के कन्या छात्रावास/आश्रमों का दायित्व दिया गया है। प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनेशगंज रंजना चौहान को पोंडी, बरैली एवं सेलुआ के कन्या आश्रमों का निरीक्षण करना है। आरईएस सिवनी की उपयंत्री अपूर्वा जोशी को खम्हारा, छीतापार एवं कहानी के छात्रावास/आश्रमों की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सर्व शिक्षा अभियान की उपयंत्री सोनम बघेल को बिनेकीखुर्द, बरौदा एवं भिलाई के कन्या आश्रम/छात्रावासों का निरीक्षण सौंपा गया है। घंसौर में महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क प्रतिभा मेश्राम को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कन्या छात्रावास, अंग्रेजी माध्यम कन्या आश्रम, सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास एवं एनएससीबी आवासीय बालिका छात्रावास का दायित्व दिया गया है।

20 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा प्रतिवेदन

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवंटित छात्रावासों एवं आश्रमों का निरीक्षण संलग्न निरीक्षण प्रपत्र के अनुसार पूरा कर निरीक्षण प्रतिवेदन 20 सितंबर 2026 तक सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य, सिवनी के कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह प्रत्यक्ष रूप से जांचना है कि छात्रावासों एवं आश्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं और निर्धारित सुविधाओं का समुचित लाभ मिल रहा है या नहीं।

यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी स्तर पर कमी सामने आती है तो उसके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, तहसीलदार, प्राचार्य, क्षेत्र संयोजक/विकासखंड अधिकारियों और छात्रावास/आश्रम अधीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई एवं पालन के लिए भेजी गई है।

यह भी पढ़े :- 

सिवनी में मॉडिफाइड सायलेंसर पर पुलिस का शिकंजा, 5 बुलेट समेत 12 वाहन चालकों पर कार्रवाई

24 साल सेना में सेवा के बाद बालाघाट लौटे देवेन्द्र कटरे, शहर ने पलक-पांवड़े बिछाकर किया स्वागत

8 माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से मारपीट, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत; पति पुलिस हिरासत में

आज रात 12 बजे गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो’, लक्ष्मी नारायण मंदिर में जन्मेंगे कन्हैया

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mp-ias-transfer-list-female-collectors-bidisha-mukherjee-pratibha-pal-neha-meena-news/articleshow/130184603.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button