पार्षद राजू यादव ने नगर पालिका अधिकारी से शीघ्र कार्यवाही की मांग की
सिवनी यशो:- आवारा पशुओं से पूरा शहर परेशान हो रहा है, ये पशु सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के खतरा बन रहे है और बीमारियों और परजीवियों के प्रसार आम जनता के स्वास्थ्य के लिये खतरा बन रहे है । आवारा पशु नगर के विभिन्न इलाको में घूम घूमकर कूड़ा-कचरा फैला रहे हैं और नगर में गंदगी कर रहे है । बेहिसाब आवारा पशुओं के कारण राहगीरऔर दुकानदारों की परेशानियाँ बढ़ रही है । यह आवारा पशु राहगीरों या ग्राहकों को सींग मारकर चोटिल कर देते हैं और उनके सामान को फैला देते हैं । आवारा पशुओं के कारण सड़कों पर दुर्घटनाएं भी होती हैं।
पिछले दिनों सिवनी नगर पालिका परिषद में प्रतिपक्ष के नेता ज्ञानचंद सनोडिया एवं परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती अमित डाली डागोर सहित भाजपा के 14 पार्षदों ने नगर की विभिन्न समस्याओं के साथ नगर में आवारा पशुओं से आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग जिला कलेक्टर को सौंपे पत्र के माध्यम से की थी परंतु आवारा पशुओं पर सिवनी नगर पालिका ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की है ।
अब सिवनी नगर पालिका में विवेकानदं वार्ड से पार्षद राजेश राजू यादव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र सौंपकर आवारा पशुओं से शहर को निजात दिलाने की मांग की है ।
यहाँ बता दें कि नगर के हर क्षेत्र में आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी आम जनता की परेशानी का कारण बनी हुई हे । आमजनता द्वारा अनेक बार शिकायते की गयी परंतु नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये और यह परेशानी दिनों दिन बढ़ते जा रही है । पशु मालिक अपने पशुओं को बिना किसी चिंता के छोड़ देते है । शहर की हर सड़क और सार्वजनिक स्थानों के आपपास आवारा जानवारों का ढेरा लगा रहता है । बरसात होने पर यह आवारा पशु घरों के सामने बने हुये पोर्च और दुकानों के शेडो में जाकर आश्रय लेते है, इसके साथ ही आवारा पशुओं का झुंड बीच सड़क में बैठा हुआ आसानी से देखा जा सकता है जो अनेक दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे है ।
सिवनी नगर पालिका परिषद में विवेकानंद वार्ड से पार्षद राजेश राजू यादव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखकर मांग की है कि शहर में आवारा पशुओं के आतंक को समाप्त करने की दिशा में गंभीरता से कार्यवाही सुनिश्चित करें अन्यथा किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना घट सकती है । जहाँ आवारा पशु बीच सड़क पर बैठक यातायात को बाधित कर रहे है वही आमआदमियों के घरों में भी रात्रि के समय बैठकर गंदगी करते है । इसी तरह आवारा कुत्ते भी झुंड के रूप में घूमते है जो आवारा पशुओं के बच्चों को अपना शिकारा बना रहे है एवं दुपहिया एवं चौपहिये वाहनों के पीछे दौड़कर वाहन चालको को भयभीत करते है अनेक दुपहिया वाहन गिरकर चोटिल भी हो रहे है । प्रात: के समय घूमने जाने वाले एवं रात्रि के समय झुंड मे घूमने वाले आवारा कुत्ते आमजनों को परेशान करते है ।
श्री यादव ने कहा कि आवारा जानवारों के आपसी संघर्ष में अनेक व्यक्तियों का नुकसान भी होता है । इन आवारा पशुओं का शीघ्रता से निदान किया जाये एवं हांका गैंगो को सक्रिया किया जाये । श्री यादव ने कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़कर शहर के बाहर जंगलों में छोडऩे की व्यवस्था की जाये ।






