राजनीति
मुफ्त बाँटने की मानसिकता, पीढिय़ाँ भोगेंगी दंश संपादक के विचार 26 मई 2023 इस प्रकार की मुफ्त की योजनाओं से…
Read More »सिवनी 27 मई 2023 सिवनी यशो:- पिछली दो दिनों से सोशल मीडिया में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद केन्द्रीय मंत्री…
Read More »सिवनी 26 मई 2023 सिवनी यशो:- रचनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ”…
Read More »धूँ धूँ कर कुछ ही देर में जलकर खा हो गयी बोलेरो सिवनी यशो:- पिछले दनों छपारा विकासखंड के भीमगढ़…
Read More »बूथों की मजबूती हमारी महाजनसंपर्क अभियान का लक्ष्य है – राकेश पाल सिंह कान्हीवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम…
Read More »सिवनी 24 मई 2023 सिवनी यशो:- मंगलवार को 4:30 बजे भाजपा कार्यालय बारापत्थर में नगर उत्तर…
Read More »अकबर वार्ड में पानी के लिये परेशान जनता ने कहा सुधार नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन सिवनी यशो:- सिवनी…
Read More »आधा सैकड़ा से अधिक कालोनियाँ वैध, माथे से मिटा अवैध कालोनीवासी होने कलंक मुख्यमंत्री का लाईव कार्यक्रम नगरपालिका के मानस…
Read More »शफीक खान की दहशत से परिषद एवं आमजनों को मुक्त कराने पार्षद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र सिवनी 24 मई…
Read More »छिंदवाड़ा विधानसभा के विधायक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छिंदवाड़ा में भाजपा दूरबीन लेकर ढूंढ रही है। भारतीय जनता पार्टी के…
Read More »







![माथे से मिटा अवैध कालोनीवासी होने कलंक | Dainik Yashonnati आधा सैकड़ा से अधिक कालोनियाँ वैध, माथे से मिटा अवैध कालोनीवासी होने कलंक मुख्यमंत्री का लाईव कार्यक्रम नगरपालिका के मानस भवन संपन्न हुआ सिवनी 24 मई 2023 सिवनी यशो:- मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रदेश के नगरीय क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों में विकास कार्यों एवं भवन अनुज्ञा देने का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में दिसम्बर 2022 तक की सारी कॉलोनियां वैध की जाती हैं और इसी के साथ सिवनी नगर की आधा सैकड़ा से अधिक अवैध कालोनियाँ वैध हो गयी । ऐसा माना जा रहा है । सिवनी नगर में निवासरत बड़ी आबादी के माथे पर अवैध कालोनी का निवासी होने का कलंक था जिसे आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिटाने का बड़ा ऐलान किया है । रविवार दिनांक 23 मई को मध्यप्रदेश शासन के निर्देशो के परिपालन में 11 बजे नगर पालिका सिवनी के मानस भवन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मान शिवराज सिंह चौहान जी लाईव कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें मान मुख्यमंत्री द्वारा नगरीय क्षेत्र की अनाधिकृत कालोनियों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन एवं भवन निर्माण अनुमति प्रदान करने की कार्यवाही का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल, नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान सभापति श्रीमति आकांक्षा शीबू सेंगर] श्री राजिक अकील चंदन खताबिया, पार्षदगण रविशंकर गुड्डा भांगरे ,जोऐब अनवर, श्रीमति रामकुमारी बरमैया, श्रीमति गोविंदी सैयाम, इशरत नब्बू खान, श्रीमति अनुसुईया अनिल पटवा, मोंटू दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधीगण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री निवास भोपाल से किया गया। जिसका सीधा प्रसारण सभी अतिथियों व उपस्थितों द्वारा देखा व सुना गया। स्थानीय कार्यक्रम के प्रारंभ में जनप्रतिनिधियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जवलित किया जाकर नमन् किया गया। इसके पश्चात नगर पालिका अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कैबिनेट मीटिंग में सीएम शिवराज ने लिया निर्णय वर्ष 2016 तक की कॉलोनियां शामिल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमपी की 6 हजार से अधिक कॉलोनियों को वैध किया जा रहा है। जिसमें वर्ष 2016 तक की कॉलोनियां शामिल हैं। सीएम ने कहा कि यदि अवैध कॉलोनी कटी तो अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे। खरीद-बिक्री के लिए अब विकास शुल्क नहीं लिया जाएगा। नियमित कॉलोनियों के विकास के लिए अलग से राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही बिजली, पानी जैसी अधोसंरचनाओं के कार्य भी कराए जाएंगे। ्रमुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कालोनियों का जो कलंक माथे पर लगा था उसे हम मिटाने आए हैं। बिल्डर की गलती से प्लाट खरीदने वाले अथवा मकान बनाने वालों की समस्या दूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर एक का सपना होता है कि जीवन में उसका अपना एक मकान हो, रोटी, कपड़ा और मकान जीवन की आवश्यकता है। शहरीकरण तेजी से हो रहा है। हर वर्म का मकान बनाने का सपना होता है। लोग मकान बनाने के लिए जिंदगी भर की कमाई खर्च देते हैं और बिल्डर की गलती का खामियाजा वह भुगतते हैं। अवैध कॉलोनियों में विकास कार्य कराए जाएंगे। भवन अनुज्ञा, अनुमतियां मिलेंगी और बैंक लोन की पात्रता भी लोगों को मिल सकेगी। सभी कॉलोनियों में रहवासी संघ का गठन किया जाएगा ताकि सरकार मदद कर सके। गलत नक्शे वाले मकानों को भी वैसे ही स्वीकार किया जाएगा। इनको न तो तोड़ा जाएगा और न ही कार्रवाई की जाएगी।](https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2023/05/bhopal.jpg)

