मध्यप्रदेशसिवनी

रामानुजन जयंती एवं विश्व ध्यान दिवस का आयोजन

Seoni 22 December 2024

 सिवनी यशो:- सिवनी नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी (Saraswati Shishu Higher Secondary School Bhairoganj Seoni) में गणित के जादूगर, महान गणितज्ञ, रामानुजन (Ramanujan) की जन्म जयंती गणित दिवस के रूप में आयोजित की गई । आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में  प्रफुल्ल श्रीवास्तव प्राचार्य शासकीय कन्या शाला छपारा रहंे। जबकि अध्यक्षता विद्या भारती महाकौशल प्रांत के सह सचिव विद्यालय व्यवस्थापक  नितिन चौधरी ने की। संस्था प्राचार्य  ओम प्रकाश यादव भी मंचासीन रहे। दीप प्रज्वलन ,सरस्वती वंदना एवं रामानुजन जी के तेल चित्र के समक्ष पूजन अर्चन के साथ आयोजन का प्रारंभ हुआ । तत्पश्चात जयंती के अवसर पर गणितीय रंगोली ,गणितीय मेहंदी, गणितीय चित्रकला ,गणितीय मॉडल, एवं गणितीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें भैया बहनों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इसके उपरांत बोलते हुए मुख्य अतिथि प्रफुल्ल श्रीवास्तव जी ने रामानुजन जी के जीवन का विस्तृत परिचय भैया बहनों को देते हुए उनसे प्रेरणा ग्रहण करने का आग्रह किया ।

रामानुजन जयंती एवं विश्व ध्यान दिवस का आयोजन - Seoni News

समस्त मंचासीन अतिथियों का सम्मान गणिताचार्य  अर्जुन सिंह बघेल ने किया । अतिथी परिचय कार्यक्रम प्रभारी  कृष्ण मुरारी दुबे एवं संचालन व्याख्याता प्रकाश गुप्ता ने किया । इससे पूर्व विद्यालय के वंदना सत्र में अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस के अवसर पर भैया बहनों को ध्यान की महत्ता का परिचय संस्था प्राचार्य ने कराते हुए ध्यान के माध्यम से जीवन में सफलता कैसे प्राप्त की जाती है इसके विषय में समझाया । भैया बहनों को ध्यान का अभ्यास भी विद्यालय की योग प्रभारी दीदी श्रीमती नीति पांडे ने कराया उल्लेखनीय है कि 21 दिसंबर 2024 को प्रथम ध्यान दिवस का आयोजन भारत के मार्गदर्शन में संपूर्ण विश्व में किया गया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button