WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे हुआ राज्य स्तरीय फुटबाल महाकुंभ का आगाज

-खेल अच्छा जीवन जीना सिखाता है – दिनेश राय मुनमुन
-खिलाडियों की हौसला अफजाई कर दिया शुभकामनाएं

Seoni 22 December 2024
सिवनी यशो:- शनिवार 21 दिंसबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन (Seoni assembly constituency MLA Dinesh Rai Munmun) के मुख्य आतिथ्य मे राज्य स्तरीय फुटबाल महाकुंभ (State level football Mahakumbh) का आगाज किया गया। जिला मुख्यालय सिवनी स्थित फुटबाल स्टेडियम (football stadium) मे मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग (Madhya Pradesh Government Higher Education Department) द्वारा प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस सिवनी (Prime Minister’s College of Excellence Seoni) की मेजबानी मे आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। जहां खिलाडिय़ों ने दोनों ओर कतारबद्ध खड़े हो तालियों की गडग़ड़ाहट से स्वागत कर आगवानी की गयी। इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम मे राष्ट्रगान उपरांत पुष्प गुच्छ भेंट कर विधायक श्री राय का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके साथ ही आपके द्वारा सभी उपस्थितों को शपथ दिलाई जाकर मैदान मे खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया गया।

इस दौरान अपने संबोधन मे विधायक श्री राय ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद बहुत जरूरी है। खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। खेल अच्छा जीवन जीना सिखाता है पराजय को कैसे जी सकते है ये खिलाडिय़ों के अंदर ताकत होती है। वही उनको विजय का रास्ता तय करके देती है।ये सामर्थ खेल जगत और खेल मैदान से आता है। जीवन मे जय पराजय को ही खेल बनाकर जी लेना ये जीवन का बड़ा कार्य होता है। जो इन खिलाडिय़ों के सौभाग्य मे होता है। विधायक श्री राय ने कहा कि निश्चित ही खेल मे विजेता टीम खुश होगी लेकिन पराजित टीम को भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि अभी से तैयारी करनी चाहिए कि आगे होने वाली प्रतियोगिता मे हमारी ही जीत होगी। इसके साथ ही विधायक श्री राय ने खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई करते हुए खेल भावना से खेलने व अच्छा प्रदर्शन करने लिए शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर डा इंद्र प्रसाद त्रिपाठी जी कुलगुरु राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, अजय पांडे जी अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पीजी कॉलेज, डा रविशंकर नाग जी कालेज प्राचार्य, केसी राउर जी स्पोर्ट्स अधिकारी गणमान्य जन, कालेज स्टाफ, खिलाडिय़ों, छात्र-छात्राओं व खेल प्रेमियों की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने पीजी कॉलेज पहुंचकर खेली जा रही एडवोकेट प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता खेल रहे खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच का आनंद लिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!