खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनीहेल्थ

गीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समारोह पूर्वक समापन

गीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समारोह पूर्वक समापन
सिवनी विधायक के मुख्यातिथ्य एवं जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुआ

Fine finish of summer sports trainingMLA concluded under the chairmanship of Chief Guest and District Collector
Fine finish of summer sports training
MLA concluded under the chairmanship of Chief Guest and District Collector

समापन
सिवनी 07 जून 2023
सिवनी यशो:- बुधवार 07 जून को ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य तथा क्षितिज सिंघल कलेक्टर सिवनी की अध्यक्षता में फुटबाल स्टेडियम सिवनी में सम्पन्न हुआ । सर्वप्रथम प्रात: 60:30 बजे से जिला मुख्यालय में संचालित सभी 13 खेल फुटबाल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, कराते, व्हालीबॉल, कबड्डी, जु-जित्सू, बाक्सिंग, वुशू, जिम्नास्टिक, स्केटिंग, योग के खिलाडिय़ों को मनीष मिश्रा विधायक प्रतिनिधि के हस्ते दिनेश राय मुनमुन विधायक सिवनी की ओर से उपलब्ध कराई गई टी-शर्ट का वितरण सभी संबंधित खेल प्रशिक्षकों के माध्यम से किया गया। विधायक एवं कलेक्टर द्वारा खिलाडिय़ों की अत्याधिक संख्या व उनके उत्साह को देखते हुये सभी खिलाडिय़ों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई, जिससे खिलाडिय़ों में जोश का संचार हुआ एवं सभी खिलाडिय़ों एवं अन्य उपस्थित जन समूह ने जोरदार तालियों से विधायक एवं कलेक्टर का स्वागत किया।
विधायक श्री राय व जिला कलेक्टर श्री सिंघल को पौधा भेंट कर एवं सफेद कैप पहनाकर कृष्ण कुमार चौरसिया खेल और युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा स्वागत किया गया। तदोपरांत स्टेडियम में उपस्थित खेल संघ के पदाधिकारियों, मीडिया के प्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों को खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से सफेद कैप पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में कृष्ण कुमार चौरसिया जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा अपने प्रतिवेदन में बताया गया कि जिला मुख्यालय को छोड़कर शेष सभी 7 विकासखंडों में 2 से 3 खेलों में 22 खेल प्रशिक्षकों द्वारा लगभग 800 खिलाडिय़ों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिला मुख्यालय में उपरोक्त सभी 13 खेलों में 35 अशासकीय तथा 12 शासकीय खेल प्रशिक्षकों के द्वारा लगभग 1200 खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया किया। समर कैंप में प्रात: के समय पौष्टिक आहार की व्यवस्था बालाघाट सांसद डॉ. ढॉलसिंह बिसेन एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से की गई तथा इस आयोजन में शिक्षा विभाग, जन जातीय कार्य विभाग, नगर पालिका परिषद, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित खेल संघों का सहयोग प्राप्त हुआ।


इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में खिलाडिय़ों को खेल के प्रति प्रेरित किया तथा सिवनी विधायक श्री राय ने भी खिलाडिय़ों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई हेतु समय निकालकर पढ़ाई एवं खेल में आगे रहने हेतु प्रेरित किया, आपने कहा कि केवल पढ़ाई अकेले एवं खेल अकेले से काम नहीं चलेगा। खेल में रहने से शारीरिक रुप से स्वस्थ्य होने के के कारण आपका सभी क्षेत्रों में विकास होगा। जिससे खिलाड़ी अपने क्षेत्र के साथ-साथ देश का नाम भी रौशन कर सकता है। उद्बोधन के पश्चात खेल विभाग की ओर से जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा स्मृति के रुप में मोमेंटो भेंट किये जाने के पश्चात सभी शासकीय खेल प्रशिक्षक व शासकीय सहयोगियों को टी-शर्ट एवं सफेद कैप प्रदाय की गई तथा अशासकीय खेल प्रशिक्षकों को ट्रेकसूट तथा खिलाडिय़ों के लिये प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये। स्टेडियम परिसर में उपस्थित सभी खिलाडिय़ों, पालकों, प्रशिक्षकों व अन्य उपस्थित जनसमूह को स्वलपाहार एम.के.नेमा, सचिव जिला फुटबाल संघ सिवनी के सहयोग ये कराया गया। कार्यक्रम के अंत में खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से नारायण सिंह बिसेन के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया, मंच संचालन देेवेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया। इस दौरान सभी संबंधित खेल संघों के पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक, वरिष्ठ खिलाड़ी, पालक गण, मीडिया से जुड़े सहयोगी, खेल विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!