धर्मसिवनी

छिंदवाड़ा चौक गणेश मंदिर पाटोत्सव महोत्सव 03 फरवरी को

प्रात: से प्रारंभ होंगे अनेक धार्मिक आयोजन

Seoni 29 January 2025
सिवनी यशो :- छिंदवाड़ा रोड शंकराचार्य चौक स्थित श्री गणेश मंदिर का पाटोत्सव महोत्सव आगामी 3 फरवरी को भव्यता एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित किया जाएगा। इस दिन देव दुर्लभ संयोगों से बसंत पंचमी का पावन पर्व होने के पुण्य अवसर पर मां सरस्वती के पूजन अर्चन का भी विशेष आयोजन किया जा रहा है।

छिंदवाड़ा चौक गणेश मंदिर पाटोत्सव महोत्सव 03 फरवरी को - Seoni News

मंदिर के पुजारी पंडित हरिशंकर तिवारी ने बताया कि, पूजन कार्यक्रम की श्रृंखला में प्रात: 8 बजे भगवान श्री गणेश का अभिषेक एवं श्रृंगार के पश्चात प्रात: कालीन आरती होगी। जबकि मां सरस्वती का पूजन वंदन कार्यक्रम प्रात: 10 बजे प्रारंभ होगा। दोपहर 1 बजे भगवान श्री गणेश को 56 व्यंजनों का महाभोग लगाने के साथ ही गणेश चालीसा का पाठ होगा।

श्री तिवारी ने बताया कि, दोपहर 3 बजे हवन पूजन प्रारंभ होगा एवं शाम 6 बजे 108 भव्य एवं आकर्षक दीपों के प्रज्जवलन के साथ दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है एवं रात्रि 8 बजे भगवान श्री गणेश की महाआरती की जाकर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात्रि में भजन कीर्तन का आयोजन भी है।

इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं के साथ ही बालक बालिकाओं से आग्रह किया गया है कि, समस्त जन पाटोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर रिद्धि सिद्धि एवं बुद्धि के दाता वरदमूर्ति भगवान श्री गणेश एवं ज्ञान तथा संस्कार की देवी वीणाधारनी मां सरस्वती के पूजन वंदन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुणय लाभ अर्जित करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button