एक ही रात में 125 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में हड़कंप
27 स्थायी व 98 गिरफ्तारी वारंट की तामील, विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर की कार्रवाई
Chhindwara Night Combing Operation
कॉम्बिंग ऑपरेशन की मुख्य बातें
- छिंदवाड़ा जिले में पुलिस का विशेष नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन
- एक ही रात में 27 स्थायी और 98 गिरफ्तारी वारंट की तामीली
- कुल 125 वारंटियों को दबिश और नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया
- साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से की गई कार्रवाई
- सर्वाधिक वारंट तामील करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार की घोषणा
Chhindwara 15 March 2026
छिंदवाड़ा यशो:- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा विशेष (Chhindwara Night Combing Operation) कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान के तहत 14-15 मार्च की रात्रि में शहर और देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कॉम्बिंग गश्त की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ करने के बाद अलग-अलग टीमों को विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया। पुलिस टीमों ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी शाखा (सायबर सेल) के सहयोग से नाकाबंदी और दबिश देकर कार्रवाई की।
इस औचक नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन (Chhindwara Night Combing Operation) के दौरान 27 स्थायी वारंट और 98 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 125 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
(Chhindwara Night Combing Operation) कॉम्बिंग ऑपरेशन की मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी डी.एस. शेन्डे एवं उनकी टीम द्वारा की गई। अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के नेतृत्व में थाना कुण्डीपुरा पुलिस ने सर्वाधिक कार्रवाई करते हुए 6 स्थायी और 10 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 16 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना चांद में थाना प्रभारी राकेश बघेल के नेतृत्व में 4 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंट सहित 6 वारंटियों को पकड़ा गया, जबकि नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के नेतृत्व में थाना देहात पुलिस ने 3 स्थायी और 10 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक ने अभियान में सर्वाधिक वारंट तामील करने और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीमों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।


