छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

28 मई को आयेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 

कलेक्टर  ने ली समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक,  प्रकरणों को अनावश्यक लंबित रखने पर संबंधित अधिकारी का रुकेगा वेतन 

Chhindwara 19 May 2025
 छिन्दवाड़ा यशो:-  कलेक्टर  शीलेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सीएम हेल्पलाइन, सीएम कार्यालय, सीएम हाउस, विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालयों एवं न्यायालयों से जुड़े लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। साथ ही विभिन्न समसामयिक एवं अंतर्विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा की और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

28 मई को मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दौरा प्रस्तावित-

कलेक्टर श्री सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 28 मई को तामिया विकासखंड की ग्राम पंचायत छिंदी में का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने समस्त जिला अधिकारियों को इस दौरे की तैयारी पूर्ण सजगता और समन्वय से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के करकमलों से अधिक से अधिक क्षेत्र के हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए सभी विभाग तैयारी कर लें। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, ‘सिकल सेल’ रोग से संबंधित स्वास्थ्य शिविर, होम स्टे योजनाओं की प्रदर्शनी एवं जनजातीय समाज द्वारा लोकनृत्य प्रस्तुतियों के आयोजन की भी तैयारी प्रारंभ कर दें। उन्होंने अधिकारियों को समस्त कार्यक्रमों की बारीकी से तैयारी सुनिश्चित करने को कहा।

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश-

कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन प्रकरणों की ग्रेडिंग रिपोर्ट किसी भी समय जारी हो सकती है, अत: सभी अधिकारी आज प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक शिकायतों का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित कराएं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!